सुरक्षा बल को मिली सफलता, एक नक्सली गिरफ्तार…

इम्पेक्टर न्यूज. सुकमा।
नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षा बल के जवान आपरेशन कर रहे है और उन्हे सफलताऐं भी मिल रही है। लाक डाउन के बीच जिला बल व सीआरपीएफ ने एक नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। तोंगपाल थानाक्षेत्र में गिरफ्तार किए गए नक्सली को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर जिलाबल और सीआरपीएफ 227 की संयुक्त पार्टी तोंगपाल थानाक्षेत्र के जैमेर व प्रतापगिरी इलाके की सर्चिग करने निकली थी। कोलोमकोंटा के पहाड़ी की घेराबंदी कर एक नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुछताछ करने पर नक्सली ने अपनी पहचान मड़कामी मंगलू जनमिलिशिया सदस्य के रूप में बताई है। और वो 28 फरवरी को जैमेर निवासी मुचाकि हिड़मा की हत्या व उसकी पत्नि व अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट में शामिल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!