कोरबा में सड़क हादसा : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत… कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते ट्रेलर की मोटरसाइकिल ठोक को ठोक दिया…

इम्पेक्ट न्यूज. कोरबा।

कोरबा में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के हैं। मृतकों में पिता—पुत्र भी शामिल हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। एक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना चोटिया के करीब की बतायी जा रही है। मृतक किरपाल राम अपने बेटे और छतराम और अपने भतीजे उदय राम के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दशगात्र के कार्यक्रम में गया हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान जैसे ही बाइक सवार ने दांए तरफ की रोड को क्रास करके मुड़ा सामने से आ रहे ट्रेलर ने ठोकर मार दिया।

हादसे के बाद मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया, ट्रेलर चालक घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर जाकर ट्रक को वहां खड़ा किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस तीनों के शवों कटघोरा ले आयी है। मृतक युवक मड़ई गांव का रहने वाला था।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!