District Bastar (Jagdalpur)

विद्यार्थियों में प्रतिभा को निखारने के लिए सम्मान अवश्य किया जाना चाहिए : पद्मश्री धर्मपाल सैनी… पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ का प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं पत्रिका विमोचन समारोह संपन्न…

इम्पैक्ट डेस्क.

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान एवं पत्रिका विमोचन समारोह का आयोजन स्थानीय सिरहासार भवन जगदलपुर में रखा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए एक पत्रिका का निर्माण संघ के द्वारा किया गया, जिसका विमोचन समारोह सिरहसार भवन जगदलपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नापानि जगदलपुर के सभापति श्रीमती कविता साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रांत अध्यक्ष अनिल सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राजेश चंद्राकर, प्रदेश सलाहकार डॉ विद्यावती चंद्राकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीआर साहू, महासमुंद जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर तथा बस्तर की पर्वतारोही कुमारी नैना सिंह धाकड़ रहे। पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे में काफी प्रतिभाएं होती है, जिसे निखारने के लिये उसका सम्मान अवश्य किया जाना चाहिए, इससे बच्चे आगे कुछ और करने के लिए प्रोत्साहित होते है। युवाओं को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किये जाते रहना चाहिए। इस दौरान संवर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में जगदलपुर ब्लॉक से प्रिया निषाद, बकावंड से दीपमाला साहू, बास्तानार से घनश्याम ठाकुर लोहंडीगुड़ा से हेमकांत सेठिया, बस्तर से फाल्गुनी पनरिया, दरभा से सुनील यादव तथा तोकापाल से ललिता सेठिया का सम्मान किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शा उ मा वि करीतगांव के छात्र शिव प्रसाद पटेल, नृत्य कला में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लावण्या मानिकपुरी, हिमालयन पर्वतारोही कुमारी नैना सिंह धाकड़, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती पूर्णिमा सरोज, सिविल सर्विसेज खेल में राष्ट्रीय स्तर पर हाकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिठा साहू तथा माया यादव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश देवांगन तथा आभार प्रदर्शन अरुण देवांगन ने किया ।

इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी, संरक्षक राजेश गुप्ता, डॉक्टर अनुरूप साहू, जिला सचिव नीलमणि साहू, जिला कोषाध्यक्ष मनीष अहीर, महिला प्रकोष्ठ सदस्य भारती देवांगन, बी पोद्दार, भूमिका निषाद, निशा साहू, पूर्णिमा सेठिया, सरिता यादव, जगदीश यादव, पारस यदु, ओमप्रकाश साहू, शैलेन्द्र साहू, हेमचंद यादव, सुखीराम, प्रमोद यादव, उग्रसेन यादव, हरेंद्र,देवेंद्र सोनी, डीएन साहू, आनन्द साहू, तथा संघ के सभी सातों ब्लॉक के ब्लॉक व जिला पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!