रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 41 मिनट पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 56 मिनट पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 56 मिनट पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 59 मिनट पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 1 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 1 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 1 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 2 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 2 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 2 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 2 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 3 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 3 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 4 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 4 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 4 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज

रायपुर.
मुख्यमंत्री कैंप बगिया के निर्देश पर जशपुर जिला प्रशासन ने 2 साल के मासूम रेहान तिर्की के नि:शुल्क इलाज की लिए पहल की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोगाबहरी के आश्रित ग्राम नरियरडांड़ निवासी रिहान के पिता ईश्वर तिर्की ने अपने बेटे के इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री कैम्प में आयोजित जनदर्शन में सहायता मांगी थी। ईश्वर तिर्की ने बताया कि उसके बेटे के मुंह में जन्म से ही समस्या है। इस कारण वह बोल पाने में असमर्थ है। स्थानीय स्तर पर उन्होनें बहुत इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी।  उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल मे उसका इलाज कराया फिर भी  रेहान बोल नहीं पाया।

मुख्यमंत्री कैम्प बगिया से निर्देश मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम ने रेहान की जांच की है। टीम ने 2 साल के रेहान को क्लिफ्ट लिप पैलेट नामक बीमारी से पीड़ित के रूप में चिन्हाकिंत किया है। चिरायु टीम के प्रभारी डॉ अरविन्द रात्रे ने बताया कि रेहान का रायपुर में इलाज कराने की तैयारी पूरी कर ली गईं है। उन्होंने बताया कि रेहान का इलाज रायपुर के निजी चिकित्सालय मे नि:शुल्क कराया जाएगा। रेहान जल्द ही अपने परिजनों और चिरायु टीम के साथ रायपुर भेजा जाएगा। जहां उसका इलाज किया जाएगा।

भोजन पकाने के दौरान,दुर्घटनावश आग से झुलस कर,दिव्यांगता का शिकार हुई श्रीमती सुकांति चौहान पति नंदकुमार चौहान,रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार के बाद वापस अपने घर आ गई है। आग में सुकांति का दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गया था। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद वह स्वस्थ तो हो गई थी,लेकिन चल फिर नहीं पा रही थी। 3 फरवरी को सुकांति और उसके पति नंदकुमार चौहान ने इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुकांति को एंबुलेंस से रायपुर ले जा कर डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने सुकांति के पैरों का सफल आपरेशन किया है। आपरेशन के बाद 15 दिनों तक सुकांति डाक्टरों की निगरानी में रही। अब वह वापस अपने घर पहुंच कर आराम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह सामान्य लोगों की तरह चल फिर सकेगी। मेडिकल कालेज में उपचार की व्यवस्था के लिए सुकांति और उसके पति नंदकुमार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बगिया मे सीएम कैम्प कार्यालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर डीकेएस अस्पताल मे उपचार के दौरान सुकान्ति से बात की थी और उसका हालचाल पूछ कर, जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनायें दी थी।

अब तक 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बगिया में मुख्यमंत्री कैंप बनने के बाद से सहायता की उम्मीद लेकर जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से पहुँचे 105 जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।  इनमें इलाज के लिये सहायता के साथ सड़क दुर्घटना मे घायलो को एम्बुलेंस उपलब्ध कराना,शव वाहन उपलब्ध कराना जैसे कई मामले शामिल हैँ।  सीएम कैम्प बगिया मे प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।  प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को तत्काल संबंधित विभागों को भेज कर, कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है।