RBI 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा… 30 सितंबर तक बैंकों में बदलने की मियाद… एक समय में केवल 10 नोट बदले जाएँगे…
इम्पेक्ट न्यूज़। डेस्क।
रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।
