बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 10 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 10 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 10 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 10 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 10 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 10 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 10 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 11 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 11 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 11 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 11 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 11 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 11 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 12 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 12 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 12 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 13 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 13 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 13 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

Rapist Father: रायपुर में पिता की हैवानियत की हद! सगी बेटी से अनगिनत बार दुष्कर्म, दो बार गर्भवती, 1 बार गर्भपात और दूसरी बार नवजात को 1.50 लाख में बेचा, अब 6 गिरफ्तार

रायपुर, 18 अगस्त। Rapist Father: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्ते को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर कथित तौर पर जबरन गर्भपात कराया गया।

बाद में दोबारा गर्भवती होने पर उसकी उम्र और वैवाहिक स्थिति छिपाकर अस्पताल में प्रसव कराया गया और नवजात को कथित तौर पर 1.50 लाख रुपये में दूसरे लोगों को देने/बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता, उसकी बुआ सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अस्पताल से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

2023 से दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने 17 अगस्त को न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में उसके पिता ने अमलीडीह स्थित रिश्तेदार के घर में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के कारण वह डर के चलते चुप रही। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पिता उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

पहली बार गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने गर्भवती होने की जानकारी अपनी बुआ को दी। बुआ ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। आरोप है कि पिता गर्भपात की दवा लेकर आया और बुआ की मदद से पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके कुछ समय बाद फिर दुष्कर्म करने का सिलसिला जारी रहा। वर्ष 2025 में पीड़िता दोबारा गर्भवती हुई।

उम्र छिपाकर अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता को वर्षा मंडल के घर ले जाया गया। बाद में उसे गीता राय के घर भेज दिया गया, जहां वह करीब दो महीने रही। आरोप है कि पीड़िता की वास्तविक उम्र छिपाकर उसे अधिक उम्र का बताया गया और विवाहित महिला के रूप में वासुदेव हॉस्पिटल, डंगनिया में भर्ती कराया गया। यहां ऑपरेशन के जरिए उसने एक बेटे को जन्म दिया।

नवजात को दूसरे लोगों को देने का आरोप

प्रसव के बाद नवजात को कथित तौर पर डॉक्टर, पीड़िता के पिता और अन्य संबंधित लोगों की मौजूदगी में दूसरे व्यक्तियों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में पीड़िता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने भय के कारण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। प्रसव के बाद उसे करीब 15 दिनों तक गीता राय के घर रखा गया और फिर उसका पिता उसे वापस अपने घर ले गया।

6 आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में BNS, POCSO एक्ट और JJ एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पिता और बुआ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम और नवजात को कथित रूप से दिए जाने/बेचे जाने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में ये नाम शामिल

  • पीड़िता का पिता
  • पीड़िता की बुआ
  • रोहित कुमार राय, उम्र 35 वर्ष
  • साहेब मंडल, उम्र 42 वर्ष
  • योगिता राय उर्फ गीता राय, उम्र 32 वर्ष
  • बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल, उम्र 34 वर्ष