District Bastar (Jagdalpur)

शासकीय योजनाओं के प्रचार वाहन पहुंचा आठ ग्राम पंचायतों में…

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact news 
जगदलपुर 22 दिसंबर.  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन शुक्रवार को कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में बस्तर विकासखंड के कवि आसना और कुड़कानार, दरभा विकासखंड के ढोढरेपाल और डिलमिली, जगदलपुर विकासखंड के सिडमुर, नानगुर और लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के गड़िया, बड़ेधमाउर में पहुंचकर शासकीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। संकल्प यात्रा स्थल में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विकसित भारत बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा शपथ लिया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य जांच के तहत चारों विकासखंड़ में 1044 लोगों का सिकलसेल की जांच की गई। स्थानीय 33 खिलाड़ियों और 60 कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरूस्कार दिया गया है। इस संकल्प यात्रा के दौरान 34 ग्राम पंचायतों में शत्-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया गया। संकल्प यात्रा शिविर पर 49 विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा ’’मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ अपनी कहानी का उल्लेख किया गया।

error: Content is protected !!