बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 5 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 5 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 5 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 7 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 8 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ करेंगे 

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली रेलवे की विभिन्न बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मोदी यहां वर्चुअल कार्यक्रम में चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार और नौ अन्य ट्रेनों को भी हरी झंडी देंगे। 

अभी तक देश में 82 वंदेभारत ट्रेनें चल रही रही हैं
अभी तक देश में 82 वंदेभारत ट्रेनें चल रही रही हैं, जो ब्रॉडगेज विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें 24 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 256 जिलों से गुजरती हैं। दस जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के साथ इनकी संख्या 104 हो जाएंगी। 

प्रधानमंत्री जिन नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे, उनमें मैसुरू-डॉ एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई), लखनऊ-देहारादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेसराइया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी , दिल्ली-खजुराहो, सिकंदरबाद- विशाखापत्तनम, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पटना-लखनऊ, अहमदाबाद-मुंबई और पुरी-विशापत्त्नम वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं में नई रेल लाइनें, रेलवे गुड्स शेड, गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट, सोलर पावर स्टेशन, रेल कोच रेस्तरां शामिल है। इस दौरान पूरे देश में 50 प्रधानमंत्री जन औषिधि केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीअर) अंतर्गत चार केंद्र जांजगीर नैला, पेंड्रारोड, नागभीड़ और नैनपुर शामिल है। 

बिलासपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड का भी किया जाएगा लोकार्पण 
रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की भलाई और कल्याण को बढ़ाने के प्रयास में, भारतीय रेलवे ने स्टेशनों के सकुर्लेटिंग क्षेत्रों और कॉन्कोर्स में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र(पीएमबीजेके) स्थापित करने के लिए एक नीति ढांचे की संकल्पना की, जो लाइसेंस धारियों द्वारा संचालित होते हैं। मोदी एसईसीआर की बिलासपुर-झारसुगुडा चौथी लाइन, राजनंदगाव नागौर तीसरी लाइन, अनुपपुर कटनी तीसरी रेल लाइन के निर्मित रेल खंडों का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड का लोकार्पण भी किया जाएगा। 

पीएम बिलासपुर के स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्तरां का लोकार्पण करेंगे
वह एसईसीआर जोनल मुख्यालय बिलासपुर के स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्तरां का लोकार्पण करेंगे। रेलयात्रियों को एक अनोखा भोजन माहौल प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे अपने प्रमुख स्टेशनों और बिंदुओं पर रेल कोच रेस्तरां खोल रहा है। यह पहल अद्वितीय अनुभव चाहने वाले यात्रियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। रेल कोच रेस्तरां का लक्ष्य यात्रियों और जनता की जरुरतों को पूरा करना है। 

रेल मंत्रालय ने केंद्र सरकार के‘वोकल फॉर लोकल'द्दष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' (ओएसओपी) योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य देश भर के रेलवे स्टेशनों पर बिक्री आउट लेट के प्रावधान के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों/हथकरघा बुनकरों, शिल्पकारों आदि को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ऐसे 50 स्टॉल का लोकार्पण किया जाएगा।