D-Bastar DivisionDistrict Sukma

नक्सल प्रभावित कैम्प पालोड़ी पहुँचे पुलिस के आलाधिकारी…जवानों से चर्चा कर होंसला अफजाई किया…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

घोर नक्सल प्रभावित किस्टाराम के पालोड़ी कैम्प में पुलिस के आलाधिकारी पहुँचे। जहां अधिकारियो ने जवानों से चर्चा की और उनका हौंसला अफजाई किया।

फ़ोटो- कैम्प में जवानों के साथ पुलिस अधिकारी।

बुधवार को जिले के किस्टाराम थानाक्षेत्र के पालोड़ी कैम्प पहुँचे नक्सल ऑप्स के एसडीजी अशोक जुनेजा व सीआरपीएफ आईजी प्रकाश डी ने कैम्प का निरीक्षण किया। साथ ही जवानों व डीआरजी कमांडरों से काफी देर तक चर्चा की। कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही कोबरा, सीआरपीएफ व डीआरजी जवानों से नक्सल मामले को लेकर चर्चा की। वही जवानों का उत्साह भी बढ़ाया। इस दौरान बस्तर आईजी पी सुंदरराज, एसपी शलभ सिन्हा, एसपी के एल ध्रव मौजूद रहे।

फ़ोटो- कैम्प में जवानों से चर्चा करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!