रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 4 मिनट पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 1 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 2 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 4 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 5 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में
राष्ट्रीय

PM मोदी की दो टूक- ‘भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एजेंसियों की कार्रवाई नहीं रुकेगी’

 नई दिल्ली
लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. पीएम एक दिन में 2 से 3 राज्यों के अलग-अलग शहरों में जाकर चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी ने 'हिंदुस्तान' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच एजेंसियों का एक्शन जारी है और यह कार्रवाई अब नहीं रुकेगी.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार दूर करने के साथ-साथ जनता की भलाई के लिए किए जाने वाले कामों में भी कोताही नहीं बरती जा सकती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में जब बीजेपी सत्ता में आई तो कई स्तरों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत की गई. उन्होंने कहा,'हमनें 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे फर्जी लाभार्थियों को कागजों से निकालकर बाहर फेंक दिया, जिसके कारण पौने तीन लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बच गए.

ED ने अटैच की 20 गुना ज्यादा प्रॉपर्टी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'ईडी ने 2014 से पहले तक केवल 5 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की थी. लेकिन 2014 के बाद पिछले 10 सालों में ही ईडी ने एक लाख करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच कर ली. 2014 से पहले ईडी ने महज 34 लाख रुपए ही जब्त किए थे, लेकिन इस सरकार में यह आकड़ा 2200 करोड़ रुपए पहुंच गया.

विपक्ष मान चुका है कि NDA ही जीतेगा

प्रधानमंत्री मोदी से जब पूछा गया कि इस चुनाव में उत्साह या कोई लहर क्यों नजर नहीं आ रही. इस सवाल पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष भी यह मान चुका है कि एनडीए की ही सरकार आएगी. आज हमारा भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकॉनामी बन गया है. 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शुभारंभ हुआ है. कश्मीर से आर्टिकल 370 की बेड़ियों को आजाद कर दिया गया है.

इथेनॉल ब्लेंडिंग पर सरकार का फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पहली बार देश के लोगों को बीजेपी और कांग्रेस के मॉडल में तुलना करने का स्पष्ट मौका मिला है. इथेनॉल ब्लेंडिंग की अहमियत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इथेनॉल डिस्टिलरीज में केंद्र सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट किया है. फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) पर हम अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं.