मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 1 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 1 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 1 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 1 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 1 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 1 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 1 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 2 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 2 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 2 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 2 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 3 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 3 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 3 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 3 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 3 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 4 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 4 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 4 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

Permanent School Buildings से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार, मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार, विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित और स्थायी सुविधा

Permanent School Buildings से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार, मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार, विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित और स्थायी सुविधा

रायपुर, 19 अगस्त। Permanent School Buildings : विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्थायी सुविधा प्रदान करना किसी भी मजबूत शिक्षा प्रणाली का मुख्य स्तंभ है। जब छात्रों को एक भयमुक्त, स्वच्छ और आधुनिक बुनियादी ढांचा मिलता है, तो उनका शैक्षणिक स्तर और मानसिक विकास दोनों तेजी से बेहतर होते हैं।

*बच्चों को पक्के, सुरक्षित और व्यवस्थित स्कूल भवन में मिल रही बेहतर सुविधा*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सुशासन की सोच के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा में बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला (बालक) के लिए नया स्कूल भवन बनकर तैयार हो गया है। अब क्षेत्र के बच्चों को पक्के, सुरक्षित और व्यवस्थित भवन में पढ़ाई की सुविधा मिल रही है। वन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मद्देड़ में स्कूल भवन का निर्माण भी इसी प्रयास का हिस्सा है।

*डीपीआई योजना से मिली स्कूल भवन की सौगात*

जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित मद्देड़ में स्कूल भवन की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की डीपीआई योजना के तहत वर्ष 2025-26 में नवीन स्कूल भवन की स्वीकृति दी गई। इसके बाद वर्ष 2026-27 में भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया।

*बच्चों को मिला सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण*

नए भवन में पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों को अब सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल रहा है। पक्के भवन में नियमित पढ़ाई होने से बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है। बेहतर वातावरण से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मद्देड़ के बच्चों और ग्रामीणों के लिए नया स्कूल भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। अब यहां के विद्यार्थी सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे।

*गांवों तक पहुंच रही शिक्षा की बेहतर सुविधा*

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और वन एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ऐसे विकास कार्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मद्देड़ का नया स्कूल भवन इस बात का उदाहरण है कि मजबूत आधारभूत सुविधाओं के साथ ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह भी मजबूत हो रही है।