बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 29 मिनट पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 44 मिनट पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 44 मिनट पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 45 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 45 मिनट पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 1 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 1 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 2 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 2 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 2 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 3 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 3 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 3 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 3 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 4 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 4 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 4 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 4 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
व्यापार

पेप्सिको इंडिया मप्र में ‘फ्लेवर’ विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1,266 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

पेप्सिको इंडिया मप्र में 'फ्लेवर' विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1,266 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

भारत बायोटेक, बिल्थोवेन बायोलॉजिकल ने पोलियो टीके के उत्पादन व आपूर्ति के लिए किया सहयोग

भारत ने 2023 में 20.8 गीगावॉट सौर मॉड्यूल, 3.2 गीगावॉट सेल विनिर्माण क्षमता स्थापित की:रिपोर्ट

नई दिल्ली,
 पेप्सिको इंडिया देश में अपनी विस्तार योजना के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन में 'फ्लेवर' विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1,266 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी बयान के अनुसार, 22 एकड़ में फैला यह संयंत्र भारत में पेप्सिको के पेय उत्पादन को बढ़ाने, रोजगार सृजन करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें कहा गया कि संयंत्र का निर्माण 2024 में शुरू होने वाला है। 2026 की पहली तिमाही में इसके चालू होने की उम्मीद है।

पेप्सिको के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत व दक्षिण एशिया) जागृत कोटेचा ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार के समर्थन से हमारा लक्ष्य क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बढ़ाने में प्रभावशाली प्रगति करते हुए अपनी पहुंच का विस्तार करना है।''

पेप्सिको इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेवरेजेज जॉर्ज कोवूर ने कहा कि नई इकाई भारत में कंपनी की दूसरी (फ्लेवर) विनिर्माण सुविधा होगी। कपंनी की वर्तमान में पंजाब के चन्नो में एक (फ्लेवर) विनिर्माण सुविधा है।

 

भारत बायोटेक, बिल्थोवेन बायोलॉजिकल ने पोलियो टीके के उत्पादन व आपूर्ति के लिए किया सहयोग

नई दिल्ली
 भारत बायोटेक ने मुंह से दिए जाने वाले पोलियो के टीकों के उत्पादन और आपूर्ति सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड स्थित बिल्थोवेन बायोलॉजिकल बी.वी. के साथ सहयोग किया है। बिल्थोवेन बायोलॉजिकल बी.वी., सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा है।

कंपनी के बयान के अनुसार, दोनों भागीदारों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत भारत बायोटेक भारत और विश्व स्तर पर आपूर्ति किए जाने वाले पोलियो के मुंह से दिए जाने वाले टीके (ओपीवी) के उत्पादन के लिए दवा संबंधी उत्पाद खरीदेगा।

भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एला ने कहा, ‘‘यह सहयोग.. टीका कंपनियों के बीच सहयोग की मिसाल है, मुंह से दिए जाने वाले पोलियो टीकों की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करता है और पोलियो को जड़ से मिटाने के देश के अभियान को बल देता है।''

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य दुनियाभर से पोलियो को जड़ से मिटाना है..वंचित वर्ग पर इस घातक बीमारी के प्रभाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।''

भारत ने 2023 में 20.8 गीगावॉट सौर मॉड्यूल, 3.2 गीगावॉट सेल विनिर्माण क्षमता स्थापित की:रिपोर्ट

नई दिल्ली
 भारत ने 2023 में 20.8 गीगावॉट सौर मॉड्यूल और 3.2 गीगावॉट सेल विनिर्माण क्षमता स्थापित की है।

अमेरिका स्थित शोध कंपनी मेरकॉम कैपिटल की नई रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 तक देश की संचयी सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता 64.5 गीगावॉट और सौर सेल विनिर्माण क्षमता 5.8 गीगावॉट तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में कहा गया, मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता 2026 तक 150 गीगावॉट से ज्यादा और सेल क्षमता 75 गीगावॉट से अधिक होने का अनुमान है।

मेरकॉम कैपिटल समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा, ''भारतीय विनिर्माताओं को सौर पैनल उत्पादन क्षमताओं के विस्तार में निवेश करना जारी रखने के साथ-साथ भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार विवादों की जटिलताओं से सावधानीपूर्वक निपटने की जरूरत है। सस्ते चीनी उत्पाद स्थानीय स्तर पर उत्पादित मॉड्यूल की प्रतिस्पर्धात्मकता को चुनौती देना जारी रखेंगे।''

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2022 में 10.3 गीगावॉट के मुकाबले 16.2 गीगावॉट मॉड्यूल का आयात किया। घरेलू विनिर्माताओं ने 2022 में 1.6 गीगावॉट की तुलना में 2023 में 4.8 गीगावॉट सौर मॉड्यूल का निर्यात किया।