Impact desk.
व्यापमं द्वारा आयोजित होने वाली पीएटी और पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के मद्देनजर रायपुर में 13 केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन होगा।
परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हो सके, इसलिए रायपुर कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डिप्टी कलेक्टर पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन के एस पटले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षार्थी अपनी समस्या का समाधान करने के लिए कंट्रोल रूम में 0771- 2413233 नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। परीक्षा का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा। परीक्षार्थियों व पर्यवेक्षकों को स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री मिलेगी।