बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 2 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 3 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 3 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 3 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 3 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 4 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 4 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 4 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 4 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 4 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 5 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 5 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 6 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 6 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 6 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 7 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 8 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…
छत्तीसगढ़

परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम….

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है, जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55 लाख शिक्षक और 81,533 पालक शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य में परीक्षा प्रबंधन, समय प्रबंधन, पालकों को अपने बच्चों को परीक्षा में अधिक अंक लाने हेतु अनावश्यक दबाव देने से बचने तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए किए जा रहे सुनियोजित प्रयासों को दर्शाती है।

परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम

‘परीक्षा पे चर्चा’ में पालकों की भागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। कुल पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है। बलोदाबाजार जिले में 14,658 तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 9,952 पालकों द्वारा पंजीयन किया गया है, जो इस अभियान के प्रति अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता, सहभागिता और विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। यह उपलब्धि केवल संख्यात्मक सफलता नहीं है, बल्कि यह परीक्षा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव का भी संकेत देती है।

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे राज्य में अपनाई गई नवाचारपूर्ण रणनीतियाँ महत्वपूर्ण रही हैं। जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई, शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों पर ऑन-साइट पंजीयन की व्यवस्था की गई तथा युवा क्लब और “अंगना म शिक्षा कार्यक्रम” के माध्यम से समुदाय को बड़े पैमाने पर जोड़ा गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित “परीक्षा पे चर्चा मेला” से एक ही दिन में 10,000 से अधिक पंजीयन दर्ज हुए, जबकि इससे पहले प्रतिदिन औसत पंजीयन लगभग 1500 के आसपास था। पिछले प्रयासों के रूप में आयोजित शिक्षक-पालक सम्मेलन और मेगा पीटीएम ने भी अभिभावकों की सजगता और सहभागिता को नई दिशा दी है।

परीक्षा पे चर्चा 2026

परीक्षा पे चर्चा से जुड़े प्रेरक अनुभव भी लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में शामिल हुई कु. युक्तामुखी ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों से पंजीयन कर अपने प्रश्न पूछने की अपील की है। उनका प्रेरक संदेश विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता की भावना जागृत कर रहा है।

इसी प्रकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शीतकालीन अवकाश के दौरान आयोजित “परीक्षा पे चर्चा मेला” में सभी विद्यालयों, समुदाय, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और इस आयोजन के परिणामस्वरूप एक ही दिन में 10,000 से अधिक पंजीयन हुए। इस सफलता से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी परीक्षा पे चर्चा मेलों का आयोजन किया जा रहा है और लोग उत्साहपूर्वक इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में परीक्षा पे चर्चा में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण स्थलों पर ही पंजीयन की व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पंजीयन प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई और वहीं पर पंजीयन कराने में सहयोग दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षकों द्वारा बहुत बड़ी संख्या में पंजीयन किया गया।

पंजीयन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी और इस बात की पूरी संभावना है कि छत्तीसगढ़ में 30 लाख से अधिक पंजीयन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि “परीक्षा पे चर्चा” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वार्षिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों से सीधे संवाद करते हैं। इस संवाद में परीक्षा से जुड़ी चुनौतियों, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया जाता है तथा पालकों को यह संदेश भी दिया जाता है कि वे अधिक अंक लाने के लिए अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि बच्चों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाएँ। यह पहल अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और परीक्षा को तनाव का विषय न मानकर उत्सव के रूप में मनाने की व्यापक सामाजिक चेतना विकसित कर रही है।

परीक्षा पे चर्चा 2026

“परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त की गई यह उपलब्धि पूरे राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परीक्षा को तनाव नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाने का जो संदेश दिया गया है, उसे छत्तीसगढ़ ने दिल से अपनाया है। कुल पंजीयन में देश में चौथा स्थान और पालक सहभागिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि हमारे यहां अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ी है और वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इसी उत्साह के साथ हम 30 लाख से अधिक पंजीयन के लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे और परीक्षा को तनावमुक्त बनाने के इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाते रहेंगे।” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय