झमाझम बारिश से धान खरीदी प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता…
दंतेवाड़ा, 06 दिसम्बर . देर से धान कटाई करने वाले किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का सबब बन गई आंध्रप्रदेश-तमिलनाडु में आफत मचाने वाले मिचौग ने छत्तीसगढ़ में भी असर दिखाया ।ठीक ऐसे वक्त जब धान पककर तैयार थी और किसान उसे काट रहे थे मौसम के बदले करवट ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है ।कई खरीदी केंद्रों में तो अब तक बोहनी भी नहीं हुई है ।
चुनाव पूर्व राजनीतिक दलों द्वारा धान खरीदी के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की आकर्षक घोषणा को देखते किसान सरकार बनने की प्रतीक्षा में भी थे ताकि कोई संशय न रहे और अधिक मूल्य मिल सके ।लेकिन यह अचानक धमका यह आफत किसानों के लिए सिरदर्द बन गया ।मौसम विभाग की माने तो यह स्थिति सप्ताह भर भी हो सकती है ।
