D-Bastar DivisionDistrict Sukma

विधिवत पूजा के साथ धान खरीदी हुई शुरू…जिलेभर के उपार्जन केंद्रों में काटे जा रहे टोकन…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

आज से पूरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी शुरू किया गया। वही जिले में नए उपार्जन केंद्रों में भी शुरुआत की गई।

जिला मुख्यालय स्थित कृषि मंडी के प्रांगण में धान खरीदी शुरू की गई। नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू व किसान संघ अध्यक्ष शेख अहुलिया ने विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी शुरू की गई। वही जिला मुख्यालय समेत सभी 16 केंद्रों में टोकन काटने का काम शुरू किया गया। इस दौरान शेख सज्जार, शेख गुलाम, आयताराम समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

केरलापाल में नए केंद्र खुलने से किसानों में खुशी

केरलापाल में इस साल नया उपार्जन केंद्र खोला गया। जनपद सदस्य गीता यादव ने कहा कि मंत्री कवासी लखमा के प्रयास से यहां नया उपार्जन केंद्र खुला है। जिससे किसानों को बहुत फायदा मिलेगा।

फोटो :- केरलापाल में नया उपार्जन केंद्र खोला गया।

जिले में बड़ी किसानो की संख्या

जानकारी के मुताबिक जिले में किसानों की संख्या में इजाफा हुआ है कुल 12386 किसान है। जबकि 16 उपार्जन केंद्र बनाए गए है वही इस साल 3 लाख 60 हजार खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

जिला प्रशासन ने की व्यवस्था

वही जिला प्रशासन ने धान खरीदी केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की है। वही धान खरीदी केंद्र पर सेनेटाइजर व मास्क का अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आज से किसानों का धान खरीदने का काम शुरू किया है। देश मे छत्तीसगढ़ सरकार पहली सरकार है जो किसानों का धान अच्छे दामों पर ले रही है। वही मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर तीन और केंद्र खोले गए जिससे किसानों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!