गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 32 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 47 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 2 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 2 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 2 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा
छत्तीसगढ़

‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4’: सरहद के प्रहरियों के लिए छत्तीसगढ़ से भेजी गईं रिकॉर्ड 21 लाख राखियां…

‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4’: सरहद के प्रहरियों के लिए छत्तीसगढ़ से भेजी गईं रिकॉर्ड 21 लाख राखियां…
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सामूहिक सहयोग से बना ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • अंबिकापुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े; पूर्व सैनिक महासभा को सौंपी गईं राखियां
  • राखी के साथ आंगन की पवित्र मिट्टी और शुभकामना पत्र लेकर जशपुर होते हुए सेना मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचेगी रक्षा-सूत्र यात्रा

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के शौर्य और त्याग के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से संचालित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान 2026’ (संस्करण 0.4) ने इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की प्रदेशव्यापी मार्मिक अपील और प्रेरणा से इस वर्ष प्रदेशभर से रिकॉर्ड 21 लाख राखियां एकत्र की गई हैं। यह पावन रक्षा-सूत्र, शुभकामना पत्र और छत्तीसगढ़ के आंगनों की पवित्र मिट्टी पूर्व सैनिक महासभा के माध्यम से देश की विभिन्न सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाई जाएगी।

अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्व सैनिकों को सौंपा रक्षा-सूत्रों का संग्रह

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4’ के भव्य कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस दौरान अंबिकापुर व सरगुजा संभाग से एकत्र किए गए विशाल रक्षा-सूत्र संग्रह को पूर्व सैनिक महासभा के पदाधिकारियों को विधिवत सौंपा गया। यह रक्षा-सूत्र यात्रा अंबिकापुर से आगे बढ़ते हुए जशपुर पहुंचेगी और वहां से प्रदेश के अन्य पड़ावों को पूरा करते हुए नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय के लिए रवाना होगी।

मंत्री श्रीमती रजवाड़े की अपील पर महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला बना अभियान की रीढ़
अभियान की शुरुआत में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश की माताओं, बहनों और बच्चों से सैनिकों के लिए हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पवित्र मिट्टी भेजने का आत्मीय आग्रह किया था।

उनके मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), परियोजना अधिकारी (CDPO), सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों ने न केवल स्वयं राखियां तैयार कीं, बल्कि गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जन-जन से राखियां एकत्र करने में प्रमुख समन्वयकारी भूमिका निभाई।

विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से बना सर्वकालिक रिकॉर्ड

महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, महिला स्व-सहायता समूहों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

सभी के सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का ही परिणाम है कि वर्ष 2023 से शुरू हुए इस पुनीत अभियान ने इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए:
वर्ष 2023: 6,71,000 राखियां
वर्ष 2024: 9,00,000 राखियां
वर्ष 2025: 12,21,000 राखियां
वर्ष 2026: 21,00,000 राखियां (ऐतिहासिक कीर्तिमान)

सरहद के जवानों के प्रति छत्तीसगढ़ का अटूट विश्वास: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

अंबिकापुर में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम सीमाओं पर तैनात हमारे फौजी भाई हैं, तभी हम अपने घरों में स्वतंत्रता और शांति से हर पर्व मना पाते हैं। छत्तीसगढ़ की बहनों द्वारा भेजी जा रही 21 लाख राखियां केवल रेशम का धागा नहीं, बल्कि हर सैनिक के माथे पर विजय तिलक और पूरे प्रदेश का रक्षा-कवच हैं। लिफाफे में भेजी गई आंगन की पवित्र मिट्टी जवानों को यह अहसास कराएगी कि मातृभूमि का कण-कण उनके साथ है। मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने पूर्व सैनिक महासभा, विभागीय अमले और सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।