मुख्यमंत्री की पहल पर जम्मू-कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के एक हजार मजदूरों के ठहरने और भोजन की हुई व्यवस्था…

  • इम्पेक्ट न्यूज डेस्क. रायपुर।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से जम्मू-कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के एक हजार मजदूरों के ठहरने-भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

लाॅकडाउन के कारण जम्मू-कश्मीर में छत्तीसगढ़ के एक हजार मजदूर फंसे होने की सुचना आज सुबह प्राप्त हुई। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा को इन मजदूरों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

जिस पर श्रम विभाग के सचिव श्री बोरा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीव्हीआर सुब्रमण्यम से बात की और छत्तीसगढ़ के इन श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था का अनुरोध किया, जिस पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ के फंसे इन एक हजार श्रमिकों के ठहरने-भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!