Big newsCG breakingState News

CM भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक टिप्पण : भाजपा नेता समेत एक अन्य शख्स गिरफ्तार… एक युवती की तलाश जारी…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद पुलिस अब ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उससे जुड़े लोगों ने यह टिप्पणी की है। इस मामले में कांग्रेस की तरफ से सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है। 

इस शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर वर्ग विशेष के खिलाफ तुष्टीकरम का आरोप लगाते हुए इंटरनेट मीडिया पर यह आपत्तिजनक पोस्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 3 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किये हैं।

पुलिस ने भाजपा नेता राकेश चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के भाजपा नेता पुष्पेंद्र त्रिपाठी और छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी गौरी गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुष्पेंद्र त्रिपाठी और राकेश चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की अन्य आरोपी गौरी गुप्ता को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 

error: Content is protected !!