D-Bastar DivisionDistrict Sukma

शपथ…पूरी ईमानदारी से करे अपने कर्तव्यों का निर्वहन- कलेक्टर…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

भारतीय संविधान हम सभी को संवैधानिक मूल्यों के अनुरुप अपने कर्तव्य का पालन करने को प्रेरित करती है। वर्तमान संविधान के वजह से है, हमें इसके मूल्यों का अनुसरण कर इसे आगे बढ़ाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी संकल्पबद्ध हों। उक्त बातें कलेक्टर विनित नंदनवार ने कही।

फोटो- संविधान की शपथ लेते हुए अधिकारी-कर्मचारी।

गुरुवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में संविधान दिवस के अवसर उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलेक्टर विनित नंदनवार ने कहा कि भारतीय संविधान हम सभी को संवैधानिक मूल्यों के अनुरुप अपने कर्तव्य का पालन करने को प्रेरित करती है। वर्तमान संविधान के वजह से है, हमें इसके मूल्यांे का अनुसरण कर इसे आगे बढ़ाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी संकल्पबद्ध हों। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा। श्री नंदनवार ने कहा कि संविधान समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा अवसर की समता प्रदान करती है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान के उद्देशिका का वाचन कर उसे अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्पित करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!