Breaking News

अब छत्तीसगढ़ के विधायक दिल्ली की ओर उड़े… शुक्रवार को सीएम भूपेश भी जाएंगे… टीएस दिल्ली में डटे कहा हर खिलाड़ी कप्तान बनना चाहता है…

इम्पेक्ट न्यूज़।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शुक्रवार सुबह दिल्ली जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहले से दिल्ली में जमे हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है, लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं क्षमता का है। अब फैसला हाईकमान करेगा।

छत्तीसगढ़ के सत्ता संघर्ष पर शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान का फैसला आ सकता है। हाईकमान ने प्रदेश के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में प्रेस से चर्चा में कहा कि पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की। यह सिर्फ मीडिया का कयास था कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बनता है। हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं।

सिंहदेव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है, लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। फैसला हाईकमान लेता है। सिंहदेव के इस बयान से सत्ता संघर्ष की तस्वीर कुछ साफ होने लगी है। इधर, रायपुर में भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!