सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 3 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 3 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 4 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 4 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 4 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 5 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 5 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 5 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
बस्तर

अब बस्तर में भी मिलेगी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा… CM ने किया धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का अवलोकन….

इंपैक्ट डेस्क. जगदलपुर।

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित हो रहा है धरमपुरा क्रीड़ा परिसर.

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर की उनकी हौसला अफजाई.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने क्रीड़ा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद बस्तर के खेल शिक्षकों से भी मुलाकात की। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है। क्रीड़ा परिसर को खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। क्रीड़ा परिसर में 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर हो रहा है। ट्रेक के निर्माण में विश्व के सबसे एडवांस मटेरियल का उपयोग हो रहा है। ट्रेक में इस्तेमाल होने वाला वी मैक्स नाम का मटेरियल स्विट्जरलैंड में निर्मित होता है। बस्तर जिले के धरमपुरा में 27 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक खेल परिसर को विकसित किया जा रहा है। इस खेल परिसर में 16 करोड़ 56 लाख की लागत से 4 बडे खेलों के लिए अलग-अलग मैदान तैयार किया जा रहे हैं। यहां पर एथलेटिक्स, तीरंदाजी, व्हालीबाल, हैंडबाल, खो-खो, कबड्डी के लिए इंडोर स्पोर्ट हॉल का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्रीड़ा परिसर में एक अलग खेल मैदान के साथ ही लॉन्ग जंप, हाई जंप के लिए भी अलग से स्थान सुरक्षित किया गया है ताकि इन खेलों के खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल का मैदान मिल सके। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 7 करोड़ 46 लाख की लागत से 400 मीटर के 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेक, 4 करोड़ 72 लाख की लागत से 200 मीटर के 6 लेन प्रैक्टिस एथलेटिक्स ट्रेक तथा तीरंदाजी सह ट्रेनिंग सेंटर तथा 4 करोड़ 38 लाख की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण हो रहा है। इन निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर बस्तर संभाग के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान में खेलने का अनुभव मिलेगा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार आएगा। क्रीड़ा परिसर में तैयार हो रहे पैवेलियन में एक साथ 1550 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर खेल देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है, जिसमें एक साथ 340 चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स ट्रेक के निर्माण हो जाने से यहां पर ट्रेक एंड फील्ड के सभी स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एथलेटिक्स के 400 मीटर मेन ट्रेक के साथ ही 200 मीटर के वार्मअप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्तमान में यह सुविधा छत्तीसगढ़ में सिर्फ बस्तर में ही उपलब्ध होगी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम आर निषाद, नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं खेल जगत जे जुड़े लोग उपस्थित थे।