Thursday, November 12, 2026
news update
Madhya Pradesh

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने वंचित वर्ग की आवाज को किया मुखर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उनका पुण्य-स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रेमचंद ने गोदान, गबन, निर्मला जैसी अमूल्य रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्धि प्रदान की। साथ ही हमेशा कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज को मुखर किया। प्रेमचंद का कृतित्व नव प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करता रहेगा।