Arts & CultureD-Bastar DivisionState News

ऐसा कर दिया नीलेश मिश्र ने कि पंकज त्रिपाठी के जवाब से बस्तर ट्रेंड करने लगा… देखिए ज़रूर

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

अपने स्लो कनेक्शन के लिए पहचाने जाने वाले गीतकार, एंकर और रेडियो जॉकी के साथ प्रख्यात स्टोरी टेलर नीलेश मिश्र ने बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी को एक गिफ्ट हेंपर भिजवाया है। यह हैंपर बेहद ख़ास है छत्तीसगढ़ और बस्तर को बड़ी पहचान दिलाने वाला है।

दरअसल नीलेश का बस्तर प्रेम जगज़ाहिर है। वे कम से कम चार बार बस्तर संभाग का भ्रमण कर चुके हैं। वे जब हिंदुस्तान टाइम्स में ज्वाइंट एडिटर रहे तब पहली बार बस्तर कवर करने पहुँचे थे। तब बस्तर के नक्सल मामले को लेकर एक सीरिज चलाई थी। तब तक नीलेश की पहचान पत्रकार के साथ-साथ गीतकार की भी हो चुकी थी।

बस्तर से लौटकर उन्होंने एक किताब भी लिखी। इसके बाद हाल ही में बस्तर में अपने एक स्लो अभियान के साथ नीलेश बस्तर पहुंचे थे तब रजत बंसल कलेक्टर हुआ करते थे।

इस तरह से अपने स्लो मुव्हमेंट के साथ नीलेश फिर बस्तर पहुँचे इस बार बस्तर आर्ट की ब्रांडिंग अपने स्लो मुव्हमेंट के माध्यम से किया। इसी अभियान के तहत नीलेश मिश्र ने सिने कलाकार पंकज त्रिपाठी को बस्तर आर्ट का गिफ्ट हैंपर भेजा। जिसे पाकर पंकज त्रिपाठी बेहद खुश हुए और लिया “प्रिय निलेश जी आपका उपहार मिला , ये बहुत खूबसूरत और ख़ास है , इनको बनाने और संजोने वालों को भी आभार और धन्यवाद ।” साथ में यह तस्वीर भी शेयर कर दी।

देखिए ट्वीट

error: Content is protected !!