D-Bastar DivisionDistrict SukmaHealth

एनएचएम कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा…कही सरकार हमारी मांगे पूरी करे…


इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

एनएचएम कर्मचारियों ने आज स्वास्थ्य विभााग पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा दिया। पिछले तीन दिनों से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार को अपना वादा पूरा करने की बात कही। कल 120 कर्मचारियों ने इस्तीफा स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी को सौपा। वही कल जिला प्रशासन ने 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर दी थी।

फ़ोटो- प्रदर्शन करते हुए एनएचएम कर्मचारी।

आज जिला मुख्यालय स्थित आडिटोरियम से एनएचएम कर्मचारी हाथो में बैनर लिए व नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य विभाग पहुंचे। जहां कार्यालय के समक्ष मांगे पूरी करने को लेकर नारेबाजी की। उसके बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी सीबी बंसोड़ को 120 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। ज्ञात हो कि अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। जिले के तीनों ब्लाक में कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। जिसका असर स्वास्थ्य कार्यो में पड़ रहा है।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए सीएमएचओ सीबी बंसोड़ ने कहा कि हमारे यहां 127 एनएचएम कर्मचारी जिले में पदस्थ है। हड़ताल होने से काम प्रभावित जरूर हो रहा है। लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था से काम किया जा रहा है।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष नवीन पाठक ने कहा कि हमारी मांगे जायज है। क्योंकि प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि एनएचएम कर्मचारियों का नियमतीकरण किया जाऐंगा। और हमार ासंघ मांगों को लेकर लड़ाई जारी रखेगा। आज कुल 120 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। वही उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने दमनात्क कदम उठाते हुए कुछ सदस्यों की सेवा समाप्ति की गई वो गलत है। हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!