रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 17 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 2 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 2 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 2 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 2 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 3 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 3 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 3 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 3 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल
Breaking News

विकास को बनाया नया हथियार… गांव-गांव में माओवादी करवा रहे हैं सड़क और पुल पुलियों का निर्माण…

गणेश मिश्रा. बीजापुर।

बस्तर में सड़क, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विरोध करने वाले माओवादी अब अंदरूनी इलाकों में सड़कों के माध्यम से विकास करने का दंभ भरने लगे हैं, जिन माओवादियों ने फोर्स के रुकने के नाम पर स्कूल भवनों को तोड़ दिया और जवानों के नक्सल विरोधी अभियान को प्रभावित करने के लिए सड़कों को काट दिया।

सड़क पर ताड़ के पेड़ से बनाया गया ह्यूम पाइप

आज वही माओवादी अपने आधार इलाकों में अपने जनताना सरकार के माध्यम से सड़कों का निर्माण करवा रहे हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें उन इलाकों से निकल कर बाहर आई है जो सरकार के पहुंच से दूर है। माओवादियों का आधार इलाका माना जाता है माओवादियों द्वारा इन इलाकों में मिट्टी और मुरूम की सड़कें बनवाई जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर लकड़ियों के माध्यम से पुल पुलियों का निर्माण भी करवाया जा रहा है।

इरपागुट्टा में माओवादियों द्वारा बनाया गया मिट्टी मुरुम की सड़क

ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण माओवादियों द्वारा करवाया गया है। बीजापुर जिले के लगभग 40 फ़ीसदी गांव में ऐसी सड़कों का निर्माण कराया गया है जिनका निर्माण शासन-प्रशासन के लिए संभव ही नहीं बल्कि नामुमकिन सा है और इन निर्माण कार्यो का खुलासा तब हुआ जब वंहा से तस्वीरें निकलकर बाहर आयी है।

जपेमरका में बनाया गया लकड़ियों का पुल

विदित हो कि हाल ही में माओवादियों के उत्तर बस्तर डिविजनल कमेटी ने लिखित में बयान जारी किया गया था कि उनके द्वारा लोगों की मदद से मिट्टी मुरूम की सड़कें और पत्थरों व लकड़ियों के पुल पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है और अब बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके के साथ-साथ गंगालूर और भैरमगढ़ के अंदरूनी इलाकों से माओवादियों द्वारा बनाए गए कुछ ऐसे ही सड़कों और पुल पुलियों की तस्वीरें निकल कर बाहर आई है।

जहां माओवादियों द्वारा ग्रामीणों की मदद से गांव के अंदर ही बड़े पैमाने पर मिट्टी और मुरूम के सड़कों का निर्माण कराया गया है यही नहीं बल्कि खेतों से होकर गुजरने वाली सड़कों में लकड़ियों के सहारे पुल का निर्माण कराया गया है इसके अलावा ताड़ के पेड़ो को काटकर उसे ह्यूम पाइप का रूप देकर पानी निकासी का जरिया बनाया गया।

इन सड़कों का निर्माण नेशनल पार्क में आने वाले 4 पंचायतों के अलावा गंगालुर और भैरमगढ़ क्षेत्र के उन गांव में कराया गया है जो सरकार की पहुंच से दूर हैं साथ ही वह नक्सलियों का आधार इलाका भी माना जाता है।

हाल ही में जवानों की एक टीम गंगालूर इलाके के कुछ गांवों में नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंची थी इसी दौरान जवानों द्वारा अपने मोबाइल पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी कैद की गई जिसमें नालों में लकड़ियों के बल्लियों के माध्यम से माओवादियों द्वारा पुलियों का निर्माण किया गया है दूसरी बड़ी बात यह है कि माओवादियों द्वारा सिर्फ गांव के अंदर ही सड़कों का निर्माण कराया गया है और किसी एक गांव को दूसरे गांव के जोड़ने के लिए सड़कों के उपयोग पर और निर्माण पर पाबंदी लगा दिया गया है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि माओवादियों के जनताना सरकार द्वारा इस निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया है।

इस निर्माण कार्य के बदले सड़क निर्माण में काम करने वाले ग्रामीणों को मजदूरी के बजाय एक वक्त का परिवार के लिए चावल उपलब्ध कराया जाता है इस समय माओवादियों द्वारा बनाए गए सड़कों और पुलियो की जो तस्वीरें निकल कर बाहर आई है उनमें से नेशनल पार्क स्थित इरफागुंडा गांव की तस्वीर है जहां पर माओवादियों ने मिट्टी और मुरूम की सड़क बनवाई है जिसमें ताड़ के पेड़ों को काटकर ह्यूम पाइप जैसा इस्तेमाल कर पानी निकासी के लिए उपयोग किया गया है वहीं दूसरी तस्वीर गंगालूर क्षेत्र के जपेमरका से आई है।

जहां पर एक नाले में माओवादियों द्वारा लकड़ियों की बल्ली और बांस के सहारे पुल का निर्माण करवाया गया है यह तस्वीर नक्सल विरोधी अभियान के लिए उस इलाके में गए जवानों द्वारा ली गई है जहां सड़क के साथ लकड़ियों का पुल भी नजर आ रहा है ऐसा माना जा रहा है कि शासन के पहुंच से दूर स्थित इलाकों में विकास की इच्छा रखने वाले ग्रामीणों से विकास विरोधी होने के कारण माओवादियों से लगातार दूरियां बढ़ती जा रही है और इसी दूरी को कम करने के लिए अब माओवादी सड़कें बनवा कर लोगों के बीच विकास प्रिय होने की बात रखने लगे हैं और साथ ही यह भी कह रहे हैं कि वे विकास विरोधी नहीं हैं और ना ही ग्रामीण इलाकों में बनने वाले सड़कों का उनके द्वारा विरोध किया जाता है बावजूद बस्तर में ऐसे सैकड़ों घटनाएं हो चुकी है जब सड़क निर्माण के दौरान अपने आपको विकास समर्थक बताने वाले माओवादियों द्वारा वाहनों में आगजनी के अलावा ठेकेदार और मुंशियों की हत्या कर दी गई अब ऐसे में अंदरूनी इलाकों में माओवादियों द्वारा सड़क निर्माण निश्चित ही शासन प्रसासन के खिलाफ माओवादियों की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *