National News

न अडानी न अंबानी : ये तीन भारतीय अरबपति लिख रहे कमाई की नई कहानी…

इंपेक्ट डेस्क.

यह साल अब तक अडानी और अंबानी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। नेटवर्थ में बढ़ोतरी के मामले में दोनों भारतीय अरबतियों को साइरस पूनावाला, सावित्रि जिंदल और कुमार बिड़ला ने पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 83वें स्थान पर काबिज साइरस पूनावाला के नेटवर्थ में इस साल अब तक 5.01 अरब डॉलर का इजाफ हुआ है। यानी 2023 में अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय अरबपति हैं। जबकि, अंबानी के नेटवर्थ में इस साल जहां केवल 942 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, वहीं अडनी ने 56.7 ने अरब डॉलर गंवाया है।

अमीरों की लिस्ट में 90वें स्थान पर काबिज सावित्रि जिंदल का नाम इनके बाद आता है। इन्होंने इस साल अब तक 4.81 अरब डॉलर की संपत्ति बढ़ाई है। इसके बाद कुमार बिड़ला हैं। इनकी संपत्ति में इस साल अब तक 4.43 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। बिड़ला दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 108 अरब डॉलर है।
अगर कुल नेटवर्थ के लिहाज से देखें तो इन तीनों की कुल संपत्ति अडानी या अंबानी के टोटल नेटवर्थ से काफी कम है, इसके बावजूद कमाई में इन्होंने दोनों दिग्गजों का पीछे छोड़ दिया है। साइरस पूनावाला के पास 19.2 अरब डॉलर, सावित्री जिंदल के पास 18.7 अरब डॉलर और कुमार बिड़ला के पास 15.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं, मुके अंबानी के पास 88.1 अरब डॉलर और अडानी के पास 96.8 अरब डालर का नेटवर्थ है।

दुनिया के अरबपतियों में कम हुआ गौतम अडानी का रुतबा, एशिया में भी घट रहा दबदबा : नेटवर्थ के लिहाज से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का रुतबा दुनिया के अमीरों में न केवल घटा है बल्कि एशिया के अरबपतियों में भी इनकी दूसरे नंबर की पोजीशन खतरे में है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम आडानी अब टॉप-20 से भी बाहर हो गए हैं और एशिया के दूसरे सबसे रईस का उनका ताज भी खतरे में है। मामूली अंतर से चीन के अरबपति झोंग शानशान ठीक उनके पीछे हैं।

2022 का टॉप गेनर इस साल का टॉप लूजर

हिंडनबर्ग के झटकों से धीरे-धीरे उबर रहे गौतम अडानी इस साल की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से अभी 18 पायदान नीचे हैं। साल 2022 में कमाई में नंबर वन रहे अडानी इस साल संपत्ति गंवाने में नंबर वन हैं। अब तक उनकी संपत्ति में 56.7 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। अभी 63.8 अरब डॉलर के साथ वह 21वें नंबर पर हैं। दूसरी ओर पिछले साल सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले अरबपति एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस इस साल टॉप गेनर हैं।

error: Content is protected !!