बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 7 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 7 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 7 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 8 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 8 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 8 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 8 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 8 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 9 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 9 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 9 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 9 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 9 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 10 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 10 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 10 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 10 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

रेलवे की 85 हजार करोड़ की परियोजनाओं का आज लोकार्पण करेंगे मोदी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अहमदाबाद में भारतीय रेलवे की 85 हजार 457 करोड़ रुपए की 5960 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसे दस हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक लोग देखेंगे।

मोदी अहमदाबाद में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से 5960 स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होना है, उनमें साै सेक्शनों पर करीब 2500 किलोमीटर लंबी नई लाइनें/ मल्टी ट्रैकिंग/ गेज़ परिवर्तन तथा डेढ़ हजार से अधिक ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ स्टाॅल, 2135 किलोमीटर विद्युतीकरण, 19 रेलवे वर्कशॉप/लोकोशेड, पिट लाइनें, कोचिंग डिपो आदि शामिल हैं। इसके अलावा दस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा और चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में विस्तार किया जाएगा। दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों का भी शुभारंभ होगा।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने  संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे के इतिहास में इतना व्यापक कार्यक्रम पहली बार आयोजित होने जा रहा है जिसमें प्रत्यक्ष एवं वीडियो लिंक के माध्यम से दस हजार से अधिक स्क्रीनों पर एक करोड़ से अधिक लोग जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि समर्पित मालवहन गलियारे के पूर्वी भाग में साहनेवाल से न्यू खुर्जा के 401 किलोमीटर के खंड और पश्चिमी भाग में वडोदरा के पास न्यू मकरपुरा से न्यू घोलवड़ के बीच 244 किलोमीटर के खंड का भी लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री न्यू खुर्जा, न्यू साहनेवाल, न्यू सोननगर, न्यू रेवाड़ी, न्यू किशनगढ़, न्यू घोलवड़ और न्यू मकरपुरा से सात मालगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

महाप्रबंधक ने कहा कि इसके साथ ही 51 गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, 2646 स्टेशनों पर डिजीटल कंट्रोल रूम, 80 सेक्शनों पर 1045 किलोमीटर मार्ग पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग, 50 स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जनौषधि केन्द्र, 975 स्थानों पर सौर ऊर्जा चालित स्टेशन एवं कार्यालय भवनों के साथ साथ 35 रेल कोच रेस्त्रां का भी उद्घाटन किया जाएगा।

जिन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत की जा रही है उनमें – मैसुरु से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच दूसरी वंदे भारत, अहमदाबाद से मुंबई दूसरी वंदे भारत, सिकदंराबाद से विशाखापट्नम दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ से देहरादून वंदे भारत, कालबुर्गी से सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु वंदे भारत, रांची से वाराणसी वंदे भारत, पटना से बारास्ता अयोध्या, लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत, पुरी से विशाखापट्नम वंदे भारत तथा खजुराहो से हज़रत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

अहमदाबाद से जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को द्वारका तक, अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़ तक, गोरखपुर लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रयागराज तक तथा तिरुवनंतपुरम कासरगोड़ वंदे भारत को मेंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही आसनसोल से हटिया तथा तिरुपति से कोल्लम तक दो नई यात्री गाड़ियों का भी शुभारंभ किया जाएगा।