मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 25 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 27 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 36 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 38 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 43 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 7 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
राष्ट्रीय

आर्टिकल 370 हटने के बाद मोदी पहली बार श्रीनगर पहुंचे, कहा- कश्मीर बंदिशों से आजाद, लौटाए जा रहे अधिकार

नई दिल्ली
आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए बख्शी स्टेडियम से कहा कि यह वह कश्मीर है, जिसका बरसों से इंतजार था। पीएम मोदी ने कहा कि हम दशकों से इस नए कश्मीर का इंतजार कर रहे थे। इसी कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है बल्कि भारत का मस्तक है। विकसित जम्मू-कश्मीर ही विकसित भारत की प्राथमिकता है। एक जमाना था, जब पूरे देश में लागू होने वाले कानून यहां नहीं लागू होते थे। गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थीं, लेकिन मेरे कश्मीरी भाई-बहनों को उसका फायदा नहीं मिल पाता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज श्रीनगर सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए पर्यटन की एक नई पहल कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर पर्यटन के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अकेले 2023 में ही यहां 2 करोड़ लोग आए थे। यही नहीं उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को 2 एम्स मिलने जा रहे हैं। इसके अलावा यहां से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर की सक्सेस स्टोरी पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

आज बंदिशों से आजाद है कश्मीर, लौटाए जा रहे सारे अधिकार
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर बंदिशों से आजाद है। कांग्रेस और उसके साथियों ने आर्टिकल 370 को लेकर देश को गुमराह किया। उसका फायदा कुछ परिवारों को ही मिल रहा है। कुछ परिवारों के फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था। आज 370 नहीं है तो जम्मू-कश्मीर के युवाओं के काम को पूरा सम्मान मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से आए शरणार्थी, वाल्मीकि समुदाय के लोगों और सफाई कर्मचारी भाइयों को यहां लाभ नहीं मिल रहे थे। अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को आरक्षण मिल रहा है और उन्हें सीटों में भी आरक्षण मिल रहा है। पंचायतों में हमने जम्मू-कश्मीर के ओबीसी को आरक्षण दिया है। आज हर वर्ग को उनके अधिकार लौटाए जा रहे हैं।

कश्मीर पहुंचते ही शंकराचार्य हिल को PM मोदी का नमन
पीएम मोदी ने श्रीनगर पहुंचते ही शंकराचार्य हिल्स क प्रणाम किया। शंकराचार्य हिल्स श्रीनगर के बीचोंबीच स्थित है। इस पर शंकराचार्य मंदिर बना हुआ है। इसकी स्थापना सैकड़ों साल पहले शंकराचार्य ने कश्मीर पहुंचकर की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर दौरे पर करीब 6,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थानीय वस्तुओं की एक एग्जिबिशन का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की और पूछा कि कैसे उन्हें केंद्र सरकार की योजनाों का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन से पहले घाटी के युवाओं के अनुभव भी पूछे।