शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 9 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 53 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 53 मिनट पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 53 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 53 मिनट पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 53 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 1 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 1 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 2 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 3 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 4 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 4 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 5 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार
राष्ट्रीय

असम में भिड़ गए मणिपुर के ट्रेनी पुलिसवाले, दो समूहों के बीच झड़प हो जाने से सात प्रशिक्षु हुए घायल

असम  
असम के गोलाघाट जिले में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे मणिपुर पुलिस के कैडेट के दो समूहों के बीच झड़प हो जाने से कम से कम सात प्रशिक्षु घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। डेरगांव स्थित अकादमी में एक प्रशिक्षु रात के खाने के समय स्थानीय बाजार से शराब लेकर आया था जिसके बाद उसने तथा एक अन्य प्रशिक्षु ने एक दूसरे को अपशब्द कहें और फिर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।

अकादमी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि यह हाथापाई दो समूहों के बीच संघर्ष में बदल गई। उन्होंने कहा, ''मारपीट के कारण मणिपुर के सात प्रशिक्षु घायल हो गए। तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट चिकित्सकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया और उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।''

     असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अकादमी में झड़प मणिपुर के युवा प्रशिक्षुओं के बीच हुई। उन्होंने कहा, ''हमारी अकादमी में प्रशिक्षण का मार्गदर्शन करने वाले सिद्धांतों से भटकने की किसी के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार को प्रशिक्षण संबंधी कड़े कदम उठाकर दुरुस्त किया जाएगा।''

      सिंह ने दावा किया कि रात के भोजन के वितरण को लेकर प्रशिक्षुओं के बीच हाथापाई हुई। उन्होंने असम पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमीन पर बैठे प्रशिक्षुओं की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा, ''यह मामला अब सुलझ गया है। रेंज आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) और डीआईजी (उप महानिरीक्षक), प्रशिक्षण कैडेट के साथ हैं।''

      अकादमी के एक अधिकारी ने बताया कि मणिपुर पुलिस ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्य के एक वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी को तैनात किया है।  मणिपुर पुलिस ने शनिवार देर रात 'एक्स' पर लिखा, ''स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी एम. प्रदीप सिंह (आईपीएस) को कल डेरगांव में तैनात किया जा रहा है।'' उसने कहा कि मणिपुर पुलिस मामले पर नजर रख रही है और स्थिति नियंत्रण में है।