बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 7 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 7 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 8 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 8 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 8 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 8 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 8 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 8 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 9 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 9 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 9 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 9 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 9 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 10 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 10 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 10 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 11 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार व साजिश के आरोप में अज्ञात पुलिस अफसरों पर केस दर्ज

 रायपुर
 महादेव सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने साजिश, जालसाजी और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू ने साजिश, जालसाजी और भ्रष्टाचार का मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया है।

ईडी ने आरोपितों के बयान और आईटी जांच के आधार पर राज्य के कई पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम के साथ कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू को रिपोर्ट भेजा है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों के बयान के आधार पर ईडी ने चार्जशीट में इनका नाम दिया है। महादेव सट्टा एप मामले में रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने तो केस दर्ज कर लिया, लेकिन इसमें किसी का नाम दर्ज नहीं किया गया है।

चार्जशीट में 20 से अधिक पुलिस कर्मियों के नाम

ईडी ने जो चार्जशीट सौंपी है, उसमें आईपीएस अधिकारी समेत 20 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि हर महीने किसे कितनी रकम दी जाती थी। अपने कार्यालय बुलाकर ईडी ने इन अधिकारियों से पूछताछ भी की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले ढाई माह के भीतर एसीबी-ईओडब्ल्यू में ईडी की रिपोर्ट के बाद छठवीं एफआईआर दर्ज की गई है। इस वर्ष जनवरी माह में ईडी की रिपोर्ट पर अवैध कोल परिवहन, शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला, पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी में कमीशनखोरी का केस दर्ज किया गया है। इनमें शराब घोटाले की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए ईओडब्ल्यू के द्वारा 13 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है। पीएससी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर केस दर्ज किया गया है। अब इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को भेज दिया गया है।

आरोपों को लेकर गृह मंत्री ने क्या कहा?

गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया के सवाल पर कहा कि किसी के बयान के आधार पर आरोप सिद्ध नहीं होता है। केवल बयान के आधार पर किसी को फांसी नहीं दी जा सकती। इसमें और जांच की आवश्यकता है। जानकारी जुटाई जा रही है। प्रमाणों के आधार पर कार्रवाई होगी।

आपरेटर गिरीश और सूरज को 14 दिन की जेल

महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए भोपाल के मुख्य आपरेटर गिरीश तलरेजा और कलकत्ता निवासी सूरज चोखानी की सोमवार को रिमांड अवधि के समाप्त होने ईडी की विशेष कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। रिमांड अवधि में ईडी को इन दोनों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।