बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 2 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 2 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 2 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 3 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 3 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 3 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 3 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 3 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 4 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 4 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 4 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 4 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 4 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 5 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 5 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना: PM मोदी ने 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए एक हजार रुपए

रायपुर.
छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मुझे नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाली 'महतारी वंदन योजना' को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। 'महतारी वंदन योजना' के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वायदा किया गया था। बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

पीएम मोदी ने कहा, 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दो हफ्ते पहले मैंने प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। आज मुझे महतारी वंदन योजना को शुरुआत करने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में 1 करोड़ लखपति दीदी आने वाले दिनों में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करेंगे। केंद्र सरकार ड्रोन दीदी तैयार कर रही है। बहनों को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे। हमारी सरकार ने देश में 10 करोड़ महिला स्व सहायता समूहों को मदद दी है।

पीएम ने कहा, चुनाव के पहले कई पार्टियां बड़े बड़े वायदे करती है। भाजपा सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना पूरी हुई है। इसके लिए बधाई। भाजपा सरकार अपने हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम ने कहा, इतनी गर्मी में लाखों महिलाएं बैठी है। मन कर रहा है आज मैं आपके पास होता। लेकिन कई कार्यक्रमों में व्‍यवस्‍तता के कारण मैं काशी से बोल रहा हूं। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद आपके पास पहुंचा रहा हूं। एक बार फिर आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पीएम मोदी का स्‍वागत किया।

महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर किया स्वागत। इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद हैं। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी।

महतारी वंदन को लेकर पीएम मोदी की गारंटी
बतादें कि 13 दिसंबर को छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी। बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी।

इस बीच सरकार ने कहा कि सात मार्च को योजना शुरू होगी, लेकिन यह तिथि भी टल गई। अब 10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी।