बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 7 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 7 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 7 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 7 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 7 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 8 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 8 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 8 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 9 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 9 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 9 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 9 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 9 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 9 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 10 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 10 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 10 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना मोदी की गारंटी, राहुल गांधी की नहीं इसीलिए कांग्रेसी चिंता न करें: भाजपा

रायपुर

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा डालकर, गरीब परिवारों के आवास रोककर, गरीबों के राशन और चावल तक में घपला कर अपने पूरे कार्यकाल में सरकारी खजाने में डाका डालने में मशगूल रहे कांग्रेसी अब मिथ्या प्रलाप कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पाँच साल तक महिलाओं को 500 रुपए देने का वादा करके पाँच रुपए तक नहीं देने वाली कांग्रेस अब मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की भाजपा सरकार की शुरू हो चुकी 'महतारी वंदन योजना' को लेकर झूठा प्रचार कर रही है।

शर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस का प्रलाप दरअसल उसकी खिसियाहट का परिणाम है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गृहलक्ष्मी योजना में 1500 रु. हर माह देने के वादे पर छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने रत्तीभर भरोसा नहीं किया और अब हर साल महिलाओं को एक लाख रुपए देने का वादा परवान नहीं चढ़ रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों को महतारी वंदन योजना की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह राहुल गांधी की हवा-हवाई जुमलेबाजी नहीं, मोदी की गारंटी है और कांग्रेसी यह याद रखें कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है। कांग्रेस पार्टी हार की हताशा में बौखला चुकी है और कांग्रेस में अब चहुँओर निराशा है। कांग्रेस के लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि अब वे क्या बोलें?

उन्होंने कहा कि 3 महीने के अत्यल्प कार्यकाल में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार का काम किया है, उससे भी कांग्रेस पार्टी साँसत में है कि इतने बड़े-बड़े काम, इतनी सारी मोदी की गारंटी इतने कम दिनों में कैसे पूरी हो गई? इसलिए अब जो काम हो गया है उस पर तो कोई टिप्पणी कांग्रेस नहीं कर पा रही है और अब वह आगे की बात करने में लग गई है और फिजूल की आशंकाएँ जताकर प्रदेश को झाँसा देने की ओछी राजनीति कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि अगर भविष्य की ही बात करने में कांग्रेस पार्टी विश्वास रखती है तो भाजपा यह भविष्यवाणी करती है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें हारने वाली है, जो कांग्रेस को भी पता है। इतना ही नहीं, पूरे भारत में कांग्रेस का प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहेगा और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से फिर भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। कांग्रेस जितना चाहे दुष्प्रचार करे, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।