शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 59 मिनट पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 1 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 1 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 1 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 2 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 2 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 3 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 3 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
राजनीति

लोकसभा चुनाव: खजुराहो सीट पर बीजेपी और सपा में दिलचस्प मुकाबला

खजुराहो
प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से नहीं बल्कि सपा से होगा. सपा ने डॉ मनोज यादव को चुनावी रण में उतारा है. इंडिया गठबंधन में हुए समझौते के तहत खजुराहो की सीट सपा को मिली थी.

राजनीतिक पंडितों का आकलन है कि अब बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. बीजेपी ने एक बार फिर विष्णु दत्त शर्मा पर खजुराहो से भरोसा जताया है. खजुराहो की भौगोलिक स्थिति में लगातार बदलाव आया है.

14 लोकसभा चुनाव का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच
अब तक लोकसभा के कुल 14 चुनाव हुए हैं. पांच बार कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली. नौ बार बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है. खजुराह संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्य कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सहाय तिवारी, दिग्गज नेता विद्यावती चतुर्वेदी और पुत्र सत्यव्रत चतुर्वेदी कर चुके हैं.

वरिष्ठ समाजवादी नेता लक्ष्मी नारायण नायक, बीजेपी की उमा भारती और विष्णु दत्त शर्मा लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. बीते चार चुनाव में पहली बार बीजेपी ने वर्तमान सांसद को दोबारा चुनावी मैदान में उतारा है. शर्मा ने पिछला चुनाव लगभग पांच लाख वोटो के अंतर से जीता था.

सपा ने मनोज यादव को रण में उतारा
बहुजन समाज पार्टी ने कमलेश पटेल को भी खजुराहो से उम्मीदवार बनाया है. खजुराहो संसदीय क्षेत्र तीन जिलों छतरपुर, पन्ना और कटनी में फैला हुआ है. जिले की 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.

खजुराहो में अब तक बीजेपी की प्रतिद्वंदि कांग्रेस रही है. मगर इस बार समाजवादी पार्टी से बीजेपी का मुकाबला है. राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और सपा के बीच समझौते का एक गुट विरोधी है. कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता खुश नहीं हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता सपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे.

संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तीन विधानसभा सीटें राजनगर, पवई और बड़वारा पर कभी सपा से जुड़े लोग निर्वाचित हुए हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खजुराहो में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच करीब का मुकाबला हुआ था . उससे पहले तो कांग्रेस के उम्मीदवार निर्वाचित भी हुए हैं. अब कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के हवाले खजुराहो सीट कर दी है. फैसले का असर आगामी चुनाव में साफ नजर आएगा. कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता सपा का प्रचार करने को दिली तौर पर तैयार नहीं . इसका लाभ बीजेपी को मिलना तय माना जा रहा है.