शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 1 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 1 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 1 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 2 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 2 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 2 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 3 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 3 घंटे पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 3 घंटे पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 3 घंटे पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या
राजनीति

Election 2024: बिहार के पूर्व CM की 9 साल में आधी हो गई कमाई

पटना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. यह उनका चौथा लोकसभा चुनाव है. वह गया संसदीय सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं. यहां 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी.

पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन (28 मार्च) जीतन राम मांझी ने अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा कराया. अपने नामांकन फॉर्म के साथ उन्होंने एक हलफनामा भी जमा कराया है. इसके मुताबिक, जीतन राम मांझी के पास अपना कोई घर नहीं है और वह पैतृक घर में रहते हैं. इसके अलावा पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति भी घटी है.

कितनी है सालाना कमाई?
जीतन राम मांझी की 2019-20 में कुल कमाई 3.90 लाख रुपये थी. 2020-21 में कमाई 4.80 लाख रुपये, 2021-22 में 15.80 लाख रुपये, 2022-23 में 4.80 लाख रुपये और 2023-24 में 4.87 लाख रुपये रही.

बैंक अकाउंट में कितना कैश?
जीतन राम मांझी के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 49 हजार रुपये और उनकी पत्नी के पास 45,000 रुपये कैश है. मांझी के अलग-अलग चार बैंक अकाउंट में 4.58 लाख रुपये जमा हैं. इनकी पत्नी शांति देवी के एक बैंक अकाउंट में 38,810 रुपये जमा हैं. शपथपत्र के मुताबिक, जीतन राम मांझी के पास 50 हजार रुपये की अंबेसडर कार और चार लाख रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार है.

मांझी के पास नहीं है जूलरी
जीतन राम मांझी की पत्नी शांति देवी के पास 150 ग्राम सोने की जूलरी है, जिसकी कीमत करीब 3.78 लाख रुपये है. इनके पास 1000 ग्राम चांदी की जूलरी भी है. इसकी कीमत करीब 76,500 रुपये है. जीतन राम मांझी के पास 25,000 रुपये की डीबीबीएल बंदूक भी है. मांझी दो गाय भी पालते हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपये है. अगर इन सभी को जोड़कर देखें तो जीतन राम मांझी के पास 11.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है.

कितनी है अचल संपत्ति?
जीतन राम मांझी के ऐफिडेविट के अनुसार, गया जिले के खीजरसराय प्रखंड के महकार गांव में उनका एक पैतृक घर है. इसकी कीमत करीब 13.50 लाख रुपये है. चल और अचल संपत्तियों को जोड़ें तो पूर्व मुख्यमंत्री के पास 30.20 लाख रुपये की संपत्ति है. जीतन राम मांझी ने अपने शपथ पत्र में कुल 30.20 लाख रुपये की संपत्ति बताई है, जबकि 2019 के चुनाव में उन्होंने 35.94 लाख रुपये की कुल संपत्ति बताई थी. 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में इनके पास 61.70 लाख रुपये की संपत्ति थी. इस तरह बीते 9 साल में उनकी संपत्ति घटकर आधी रह गई है.