गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 46 मिनट पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 1 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 2 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 4 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 4 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 4 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 5 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग, 4 जून को नतीजे

नई दिल्ली

इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे. जबकि काउंटिंग 4 जून को होगी. पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातंवा चरण 1 जून को होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी. 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा. कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा. केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी. कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे.

PM मोदी बोले- भाजपा-एनडीए चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

इलेक्शन की तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ गया है. EC ने 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हम, भाजपा-एनडीए चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हम सभी क्षेत्रों में सुशासन के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं. दस साल पहले, हमारे सत्ता संभालने से पहले भारत के लोग INDI गठबंधन के दयनीय शासन के कारण ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहे थे. कोई भी क्षेत्र घोटालों और नीतिगत पंगुता से अछूता नहीं रहा. विश्व ने भारत का साथ छोड़ दिया था. वहां से, यह एक शानदार बदलाव रहा है.

कब-कब होगा मतदान, कितनी सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरा शेड्यूल

– पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी.
– दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी.
– तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी.
– चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी.
– पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी.
– छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
– सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
– नतीजे 4 जून को आएंगे.

 'चुनावों में हिंसा बर्दाश्त नहीं',  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राजीव कुमार

 सीईसी ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर ECI के सामने 4 चुनौतियां हैं. बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन. उन्होंने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, लिहाजा इलेक्शन के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी. राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया.

करीब 97 करोड़ वोटर
इस बार करीब 96.88 करोड़ वोटर 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 49 करोड़ 72 लाख पुरुष मतदाता हैं। वहीं, 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं। भारत में अमेरिका की तुलना में लगभग चार गुना अधिक वोटर हैं। देश में कुल वोटरों की संख्या यूरोप के देशों की कुल जनसंख्या से भी अधिक है। इस बार वोटर लिस्ट में 2.3 करोड़ नए मतदाता जुड़े हैं। इस बार लोकसभा चुनाव कराने में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

26 विधानसभा में उपचुनाव होंगे
चुनाव आयोग ने 26 विधानसभा में उपचुनाव होने की घोषणा की। बिहार गुजरात हरियाणा झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु राज्य शामिल हैं। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होगें। इन राज्यों में लोकसभा के लिए ही वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगी।

22 राज्यों में एक फेज, 3 राज्यों में 7 चरण में चुनाव
देश के 22 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में दो चरण में वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ और असम में तीन चरणों में मतदान होगा। ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में 4 चरणों में चुनाव होंगे। महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में मतदान होगा। यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोटिंग होगी।