मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 1 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 1 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 1 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 2 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 2 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 2 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 2 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 2 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 2 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 2 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 3 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 3 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 3 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 3 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 3 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 4 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 4 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 4 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 5 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

श्रीराम से सीखें दान व दया का स्वरुप: दीदी मां मंदाकिनी

रायपुर

ईश्वर की कृपा तो सब पर समान रुप से बरसती है लेकिन आपके ग्रहण करने की पात्रता पर निर्भर करता है कि कितनी मात्रा आप पा सकते है यदि पात्र में छिद्र है तो सारी कृपा व्यर्थ हो जाएगी। बुद्धि की चतुराई का प्रयोग कर अपने छल को कब तक छुपा पाएंगे। राम कथा सुनते है, राम मंदिर में राम का दर्शन करते है लेकिन राम का एक गुण या एक दृष्टि भी ग्रहण कर लिया तो घर-समाज में राम राज्य स्थापित हो जाएगा इसके लिए हृदय के मंदिर में राम को बसाना जरुरी है।

श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के समापन दिवस पर दीदी माँ मंदाकिनी ने कहा कि दान का स्वरुप राम से सीखें, श्रीलंका पर विजय पाकर भी विभीषण से आग्रह करते है कि तुम मुझे यश देने के लिए राज सिंहासन स्वीकार कर लो। दैत्यों को उपदेश देना था इसलिए ताड़का का वध किया। ताड़का को निज पद की प्राप्ति हो गई, यह श्रीराम के दया की पात्रता है। दमन किस अवसर पर करना है यह भी प्रभु ने चरितार्थ किया है। राम कथा का उद्देश्य है कि अपने आपको द अक्षर से जोड़कर देखने का प्रयास करें, जब श्रीराम राक्षसों के लिए सुलभ हो गए तो क्या भक्तों के लिए सुलभ नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि हर युग की अपनी विशेषता है? उन्होंने यक्ष सवाल करते हुए श्रद्धालुओं को समझाया कि तमाम सद्गुण होते हुए भी रावण हमारा आदर्श क्यों नहीं हुआ इसलिए की सीताराम की चरणों में यदि अनुराग नहीं है तो वह गुण किसी काम का नहीं। जो लोभी भोगी व स्वार्थी व्यक्ति होगा उसकी हमेशा चिंता रहेगी कि उसका पद न जाए। हर किसी के जीवन में त्रुटियां है, कमियां है कोई पूर्ण नहीं है। जीवन में परिवर्तन नहीं आया तो इसका सिर्फ एक ही कारण है कि प्रभु की चरणों से अनुराग नहीं है।

श्रीराम के अवतरण का उद्देश्य भी यही था कि संसार के मंच पर लीला कर उन सभी विषयों को चरितार्थ करना जो कि हम आपके जीवन से जुड़ा है। जीवन परिवर्तन – प्रबंधन की कथा है श्रीराम चरित मानस। एक दिशा बोध है। अपने जीवन का कल्याण करना चाहते है तो युग तुलसी ने जो अलौकिक प्रसादी दिया है मानस के रुप में उसे ग्रहण करें।

1 नवंबर को दीपपर्व के रुप में मनाएंगे
युग तुलसी श्रीरामकिंकर महाराज जन्मशती महोत्सव पर 1 नवंबर को उनके प्राकट्य दिवस पर देश भर में दीये जलाये जाएंगे। ऐसा संकल्प श्रीरामकिंकर आध्यात्मिक मिशन के सदस्यों ने लिया है ताकि उसकी अलौकिकता से हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का प्रकाश आता रहे।