District Sukma

कोंटा विधानसभा की जनता का जनादेश स्वीकार।मतदान प्रतिशत बढ़ाकर भाजपा का साथ देने के लिए दिल से आभार -धनीराम बारसे

Getting your Trinity Audio player ready...

सुकमा , 04 दिसम्बर .भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कोंटा विधानसभा की जनता का भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए सुकमा की जनता का आभार व्यक्त किया हैँ।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सुकमा जिला की जनता के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ा है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी सुकमा की देवतुल्य जनता की ऋणी रहेगी। भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश को स्वीकार करती है और इस बार विधानसभा चुनाव में कुछ कमी रह गई तो उससे सीख लेकर उस कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे एवं अगली बार इस विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का विधायक भी जरूर बनेगा।

धनीराम बारसे ने कहा कि सुकमा की जनता ने भी बदलाव के लिए वोट दिया भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर पहले के मुकाबले बहुत बढ़ा। और हर विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता एवं सुकमा की जनता के आशीर्वाद से बोट शेयर बढ़ता हैँ। जिसके लिए सुकमा की देवतुल्य जनता एवं हमारे कार्यकर्ता का आभार एवं भारतीय जनता पार्टी कोंटा विधानसभा की जनता के साथ हमेशा ख़डी रहेगी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नाते कोंटा विधानसभा की जनता से मैं वादा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोंटा विधानसभा के हित में हर संभव प्रयास करेगी।

 

error: Content is protected !!