बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 9 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 9 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 10 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 10 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 10 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 10 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 10 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 10 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 10 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 10 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 11 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 11 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 11 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 11 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 11 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 12 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 12 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 12 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 13 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
स्वास्थ्य

जानिए फ्रोजन खाद्य पदार्थों को कब तक खा सकते हैं

बचा हुआ खाना पैसे बचाने, भोजन में विविधता लाने और भोजन की बर्बादी को कम करने का एक शानदार तरीका है. मगर बचा हुआ खाना जोखिम भरा भी हो सकता है, क्योंकि यह बैक्टीरिया के संपर्क में भी आ जाता है.

अगर आपने बचे हुए खाने को सही तरीके से नहीं रखा और सही तरीके से गर्म नहीं किया तो आप फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ सकते हैं, जो जानलेवा भी हो सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि आप बचे हुए खाने को खाना छोड़ दें. खाने को अच्छी तरह रखने के लिए सही तरीकों का पालन जरूरी है, ताकि जब आप बचा हुआ भोजन करें तो आप सुरक्षित रहें.

बचे हुए खाने को कितनी जल्दी फ्रिज में रखा जाए?

हमारी दुनिया में बैक्टीरिया हर जगह मौजूद हैं, जिनमें रसोई और उनके भीतर रखे खाना भी शामिल हैं. भोजन को खराब करने वाले बैक्टीरिया पोषक तत्वों, नमी और तापमान के साथ तेजी से बढ़ सकते हैं और 20 मिनट में इनकी संख्या दोगुनी होती चली जाती है. यह अहम है कि बचे हुए खाने को जितना जल्दी हो और अधिकतम दो घंटे के अंदर फ्रिज या फ्रीजर में रख देना चाहिए. समय को लेकर दी गई यह सलाह इस बात पर आधारित है कि फ्रिज के बाहर के तापमान पर भोजन में बैक्टीरिया कितनी तेजी से बढ़ सकते हैं.

खाने को अच्छी तरह ढकें

आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बचे हुए खाने को अच्छी तरह से ढका जाए. भोजन को ढकने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की पन्नी या ‘एयरटाइट’ ढक्कन से खाने को ढकना चाहिए जो भोजन को हवा के संपर्क में आने से रोकता है. यह अहम है, क्योंकि बहुत से बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है.

फ्रिज में रखे खाने को कब तक खाना सुरक्षित है?

अपने फ्रिज को शून्य से पांच डिग्री के बीच के तापमान पर रखें, क्योंकि इतना तापमान बचे हुए भोजन में ऐसे बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है, जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बनते हैं. बचे हुए खाने को दो दिन के अंदर खा लेना चाहिए, क्योंकि इसके बाद हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने का समय मिल जाता है. दरअसल, लिस्टेरिया जैसे जर्म्स फ्रिज के तापमान में भी पनप सकते हैं और दो दिन से अधिक वक्त के बाद इनके बढ़ने की अधिक संभावना है.

क्या आप बचे हुए खाने को एक से अधिक बार गर्म कर सकते हैं?

आपको बचे हुए खाने को एक से अधिक बार गर्म नहीं करना चाहिए. खाना जब भी गर्म होता है और ठंडा होता है, तो यह किसी भी हानिकारक बैक्टीरिया को फिर से पनपने के लिए सही तापमान और आवश्यक समय प्रदान करता है. इसके बाद अगली बार जब आप बचे हुए भोजन को फिर गर्म करेंगे तो सभी बैक्टीरिया को मारना कठिन हो जाएगा. अगर आपको नहीं लगता कि आप दो दिन में अपना सारा बचा हुआ खाना खा लेंगे, तो उसे फ्रीजर में जमा दें.

बाहर से पैक कराकर लाए खाने को दोबारा गर्म कर सकते हैं?

आप पैक कराकर लाए भोजन को सुरक्षित रूप से दोबारा गर्म कर सकते हैं या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने इसे कैसे स्टोर किया है. अगर आपने इसे अपनी कार के पीछे गर्म रखा या घर में कमरे के तापमान पर दो घंटे से अधिक समय तक छोड़ दिया था, तो खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा हो सकता है, खासकर तब जब आप इसे पहले ही छू चुके हैं या आंशिक रूप से खा चुके हैं. हालांकि, आपने खाने को ज्यादा हाथ नहीं लगाया और खरीदने के दो घंटे के अंदर फ्रिज में रख दिया तो खाने को फिर से गर्म कर सकते हैं.

पके चावल और चावल से बनी चीजें बचाना हानिकारक

पके हुए चावल और चावल से बनी चीजों को बचाकर रखना जोखिम भरा हो सकता है. कच्चे चावल में बैसिलस सेरेस के बीजाणु हो सकते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बनता है. चावल पकाने पर मूल बैक्टीरिया मर जाते हैं, लेकिन इसके बीजाणु उबलते पानी के तापमान में जीवित रह सकते हैं. चावल को पकाने के बाद दो से तीन घंटे के भीतर फ्रिज में नहीं रखा गया तो बैक्टीरिया पनप सकते हैं और यह चावल को खराब कर सकते हैं जिनका सेवन करने से अतिसार, पेट दर्द और उलटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.