रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 1 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 1 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 2 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 2 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
छत्तीसगढ़

Kawardha Accident News: दो अलग-अलग हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

कवर्धा.

कवर्धा में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल है, जिसे उपचार के लिए रात में ही रायपुर रेफर किया गया है। एक हादसा कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी अनुसार, रात 11 बजे हाईवे स्थित पंजाबी ढाबा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देखने से लगता है कि बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी।

मौके पर डायल 112 की टीम युवक को जिला अस्पताल लेकर गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इसी प्रकार दूसरे हादसे में बाइक सवार युवक खड़े ट्रैक्टर में जा घुसा। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कवर्धा सिटी कोतवाली छानबीन में लगी हुई है।

चिल्फी थाना से मिली जानकारी अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे कार व कंटेनर में आमने-सामने से टक्कर हो गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। कार में बैठे लोग मंडला से भिलाई की ओर आ रहे थे। वहीं कंटेनर जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। इस हादसे में रुदवेग पिता निखिल कुशवाहा (8) निवासी सुभाष वार्ड, मंडला (एमपी) की मौत हो गई।
घायलों में स्नेहलता पति राजू टीकम (50) निवासी गीदम जिला दंतेवाड़ा, दीपिका कुशवाहा पति निखिल (28), निखिल कुशवाहा पिता हरिशंकर (32), आस्था कुशवाहा पिता हरिशंकर (26) निवासी सुभाष वार्ड मंडला (एमपी), तरुणा हरदहा पिता रवि हरदहा 20 वर्ष निवासी बम्हनी बंजर जिला मंडला (एमपी) शामिल हैं।

चिल्फी से 7 किमी दूर है घटनास्थल
हादसे के बाद मौके पर डायल 112 व चिल्फी थाना पुलिस पहुंची हुई थी। घायलों को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद कई लोगों को रेफर किया गया है। यह घटना स्थल ग्राम चिल्फी से करीब 7 किमी राजाढार के पास एनएच-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग का है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर मोड है। इस कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे है।

युवक की मौके पर मौत
इधर दूसरे सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी के आगे छोटे रगरा मोड़ के पास हुई है। घटना की सूचना पर पिपरिया पुलिस की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक का नाम सुखी राम बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मौके पर पिपरिया पुलिस पहुंची हुई थी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

सड़क हादसे में 120 दिन में 53 की मौत
कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसा बढ़ता जा रहा है। ये सभी हादसे चालक के लापरवाही के कारण हो रहे हैं। चिल्फी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में भी चालक की लापरवाही सामने आई है। दूसरी ओर पूरे जिले में एक जनवरी से लेकर 30 अप्रैल यानी 120 दिन के भीतर सड़क हादसे में अब तक 53 लोगों की जान चली गई है। इसमें ज्यादातर लोग मोटर साइकिल सवार थे। इतना ही नहीं सभी मोटर साइकिल सवार हेलमेट नहीं पहने थे। हेलमेट नहीं होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।