BeureucrateState News

शिक्षा विभाग में पदोन्नति पदस्थापना मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत पर नप गए संयुक्त संचालक और बाबू

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक और शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदोन्नति पश्चात पदस्थापना मामले में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई है। इस मामले में सरकार ने शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद और सहायक ग्रेड 2 विकास तिवारी को निलंबित कर दिया है।

देखें आदेश 

उल्लेखनीय है कि पदोन्नति पश्चात पदस्थापना आदेश जारी किया गया था जिसमें संशोधन के नाम पर बड़े पैमाने पर वसूली कर यहाँ वहाँ संशोधन करने का काम किया गया। इसे लेकर शिकायत की गई थी। जिसके जांच के लिए सभी संभागीय दफ़्तरों में पड़ताल की गई। बताया जा रहा है सभी संभागों में कुछ इसी तरह का खेला चला।

इस मामले में बिलासपुर संयुक्त संचालक एसके प्रसाद और बाबू विकास तिवारी को स्पष्ट तौर पर दोषी पाते कार्रवाई कर दी गई है। बताया जा रहा है रायपुर संभाग में भी इस तरह का खेल चला पर उच्च संरक्षण से जेडी बच गए ऐसा माना जा रहा है।

error: Content is protected !!