सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

अच्छा है नकली शराब पीकर मर रहे, जनसंख्या कम होगी : ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल…

इंपैक्ट डेस्क.

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। कभी ट्रेन में अंडरवियर में घूमने के चलते तो कभी किसी और वजह से। अब उन्‍होंने बिहार में जहरीली शराब के शिकार हुए लोगों को लेकर  एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है। इस बयान के लिए सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। गोपाल मंडल ने कहा, ‘बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही।’ 

गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने यहां तक कह डाला कि लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी। उन्‍होंने कहा, ‘जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? नीतीश कुमार ने पहले ही कहा है कि पीयोगे तो मरोगे। लोग पीते क्यों हैं, मरने ही के लिए, जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। गरीब आदमी के लिए ही शराब बंद की गई, ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही।’ 

गौरतलब है कि हाल में सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। करीब दो महीने पहले समस्‍तीपुर, बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विशेष बैठक बुलाई थी। तब अचानक से पुलिस की सख्‍ती दिखने लगी थी। कई लोगों की गिरफ्तारियां हुईं थीं। राज्‍य में पिछले साल जहरीली शराब के एक-दो नहीं पूरे 13 मामले सामने आए थे। इनमें करीब 66 लोगों की मौत हो गई थी। हाल में नालंदा में हुई घटना से पहले बीते वर्ष 28 अक्‍टूबर की रात मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में आठ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था। पता चला कि लोगों ने शराब पी थी। राज्‍य में एक तरफ शराबबंदी और दूसरी तरफ जहरीली शराब से हो रही मौतों के बीच विपक्ष और यहां तक कि भाजपा नेता भी शराबबंदी कानून के प्रावधानों पर सवाल उठा रहे हैं। 

नीतीश सरकार ने पिछले दिनों कानून के कुछ प्रावधानों संशोधन की भी बात कही है जिसके तहत शराब बेचने वालों के मुकाबले शराब पीने वालों के साथ कुछ नरमी बरते जाने की बात है।