बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 7 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 7 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 8 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 8 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 8 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 8 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 8 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 8 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 9 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 9 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 9 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 9 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 9 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 10 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 10 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 10 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 11 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
व्यापार

वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर में स्मार्टफोन निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 7.76 फीसदी पहुंची

नईदिल्ली
भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था (India Fastest Growing Economy) बना हुआ है और इसके साथ ही अमेरिका समेत तमाम देशों के साथ देश के व्यापार में भी लगातार तेजी आई है. वर्ल्ड बैंक (World Bank) से लेकर आईएमएफ (IMF) तक ने इकोनॉमी की रफ्तार को लेकर भारत पर भरोसा जताया है और चीन को लेकर चिंता जताई है. अब एक और मामले में भारत ने चीन को झटका दिया है. दरअसल, भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात (Smartphone Export) चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीने यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि में 253.70 फीसदी बढ़कर 3.53 अरब डॉलर पहुंच गया है. जबकि इस अवधि में China Smartphone Export में गिरावट दर्ज की गई है.

स्मार्टफोन निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़ी
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए स्मार्टफोन निर्यात के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत इस मामले में चीन और वियतनाम के बाद अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है. भारत ने इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में अमेरिका को सिर्फ 99.8 करोड़ डॉलर के स्मार्टफोन बेचे थे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान स्मार्टफोन निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 7.76 फीसदी पर पहुंच गई, जो कि इससे बीते साल की समान अवधि में महज 2 फीसदी थी.

China और वियतनाम को तगड़ा घाटा
जहां एक ओर भारत ने अमेरिका को बीते 9 महीने में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्टफोन का निर्यात किया है. तो वहीं इस मामले में हमेशा से ही नंबर एक की पोजीशन पर रहने वाले चीन का अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 38.26 अरब डॉलर से घटकर 35.1 अरब डॉलर रह गया है यानी इसमें 3.16 अरब डॉलर की गिरावट आई है. वहीं दूसरे नंबर पर वियतनाम का नाम आता है, जिससे अमेरिका को निर्यात भी 9.36 अरब डॉलर से गिरकर 5.47 अरब डॉलर रह गया.

 

स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में आगे बढ़ा भारत
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत स्मार्टफोन के लिए एक प्रमुख प्रोडक्शन हब के तौर पर उभर रहा है. Smartphone Manufacturing में बढ़ोतरी से देश से होने वाले इनके निर्यात में भी इजाफा लगातार देखने को मिल रहा है. इस सेक्टर में ग्रोथ के पीछे की वजह की बात करें तो प्रोडक्शन बेस्ड  प्रोत्साहन योजना (PLI Scheme) और अमेरिकी iPhone मैन्युफैक्चरर फर्म Apple के भारत में विनिर्माण शुरू करने से भी निर्यात की रफ्तार तेज हुई है.

टॉप एक्सपोर्टर के निर्यात में गिरावट
चालू वित्त वर्ष के इन पहले 9 महीनों के दौरान जहां भारत का अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट बढ़ा है, तो वहीं टॉप एक्सपोर्टर से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात कम होकर 45.1 अरब डॉलर रह गया है. इन देशों में चीन, वियतनाम, दक्षिण कोरिया और हांगकांग शामिल हैं. दक्षिण कोरिया से अमेरिका को निर्यात 85.8 करोड़ डॉलर से घटकर 43.2 करोड़ डॉलर रह गया, जबकि हांगकांग से निर्यात 13.2 करोड़ से कम होकर 11.2 करोड़ डॉलर पर आ गया है.