रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 27 मिनट पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 47 मिनट पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 48 मिनट पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 49 मिनट पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 49 मिनट पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 55 मिनट पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 1 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 1 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 2 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 3 घंटे पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 3 घंटे पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 3 घंटे पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 3 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 4 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 4 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 4 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार
राष्ट्रीय

भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड

भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड

नईदिल्ली

भारत अब सिर्फ दूसरे देशों से हथियार खरीदने वाला देश नहीं रहना चाहता. दुनिया के हथियार बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाने की कोशिशों को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है. भारत तय समय से एक साल पहले ही 50 हजार करोड़ रुपए के रक्षा निर्यात का लक्ष्य हासिल कर सकता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस रफ्तार के पीछे सिर्फ छोटे हथियार या सैन्य साजो-सामान नहीं हैं. अब भारत की बड़ी रक्षा प्रणालियों में भी दूसरे देशों की दिलचस्पी बढ़ रही है. इनमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सबसे अहम है. इसकी खरीद को लेकर कई देशों के साथ बातचीत चल रही है. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने खुद संकेत दिया है कि भारत 2029-30 की तय समयसीमा से पहले ही यह बड़ा आंकड़ा छू सकता है। 

इंडिया डिफेंस की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पिछले वित्त वर्ष में रक्षा निर्यात के मामले में रिकॉर्ड बनाया था. उस दौरान देश से 38,424 करोड़ रुपए के सैन्य उपकरण और हथियार दूसरे देशों को बेचे गए. मौजूदा वित्त वर्ष में भी रफ्तार तेज बनी हुई है. नवंबर की शुरुआत तक ही रक्षा निर्यात 23,479 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका था. रक्षा सचिव के मुताबिक भारत जिस तरह आगे बढ़ रहा है उससे लक्ष्य समय से पहले हासिल होने की उम्मीद है. देश अब 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पादों की आपूर्ति कर रहा है. इनमें मिसाइलें, तोपें, गोला-बारूद और बुलेटप्रूफ जैकेट जैसे कई तरह के उपकरण शामिल हैं। 

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एक उद्योग कार्यक्रम में कहा कि भारत 50 हजार करोड़ रुपए के रक्षा निर्यात का लक्ष्य शायद एक साल पहले ही हासिल कर लेगा. सरकार ने इस लक्ष्य के लिए 2029-30 की समयसीमा तय की है. लेकिन मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि भारतीय रक्षा उद्योग उम्मीद से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 

सिंह ने कहा कि भारत अब तोपों से लेकर बुलेटप्रूफ जैकेट तक हर तरह के रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है. उनके मुताबिक यह बदलाव भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र की बढ़ती क्षमता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी स्वीकार्यता को दिखाता है. पहले भारत की पहचान बड़े पैमाने पर हथियार खरीदने वाले देश के रूप में थी. अब घरेलू कंपनियां अपने उत्पादों के लिए विदेशी बाजारों में भी जगह बना रही हैं। 

भारत के रक्षा निर्यात की अगली बड़ी छलांग ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए लग सकती है. रक्षा सचिव ने बताया कि इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर कई देशों के साथ बातचीत चल रही है. उन्होंने संकेत दिया कि बड़े रक्षा प्लेटफॉर्म के निर्यात में भी आने वाले समय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। 

ब्रह्मोस भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित की गई सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. इसकी रफ्तार और सटीक निशाना लगाने की क्षमता इसे खास बनाती है. भारतीय सेना के तीनों अंगों में इसके अलग-अलग संस्करण शामिल हैं. फिलीपींस को ब्रह्मोस की आपूर्ति का सौदा भारत के रक्षा निर्यात के लिए पहले ही एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन चुका है. अब दूसरे देशों की दिलचस्पी से इस बाजार के और बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि किन देशों से बातचीत चल रही है और संभावित सौदों की कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी रक्षा सचिव ने सार्वजनिक नहीं की है। 

भारतीय रक्षा उद्योग का दायरा लगातार बढ़ रहा है. अब देश 80 से अधिक देशों को सैन्य उपकरण निर्यात कर रहा है. इस सूची में मिसाइल और तोप जैसे बड़े हथियारों के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी शामिल हैं. यानी भारत का रक्षा निर्यात अब किसी एक उत्पाद या सीमित श्रेणी तक नहीं रह गया है। 

इस विस्तार के पीछे घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने की सरकारी नीति भी अहम है. भारतीय कंपनियों को देश में ही रक्षा उपकरण बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इससे उत्पादन क्षमता बढ़ी है और विदेशी बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला है. कीमतों के लिहाज से भी भारतीय उत्पाद कई देशों के लिए आकर्षक विकल्प बन रहे हैं. रक्षा सचिव ने बड़े रक्षा प्लेटफॉर्म के निर्यात में आगे और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। 

रक्षा निर्यात के साथ देश में सैन्य खरीद की प्रक्रिया भी तेज बनी हुई है. रक्षा मंत्रालय चालू वित्त वर्ष में अब तक करीब 80 हजार करोड़ रुपए के अनुबंध कर चुका है. इन सौदों का मकसद सेना की जरूरतों को पूरा करना और सैन्य आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।