सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Big news

खेल-खेल में पिता की बन्दूक से गोली चली… मासूम बेटे के सीने को कर गई पार, मौत…

इंपैक्ट डेस्क.

लखनऊ के ठाकुरगंज के राइनगर में खेल-खेल में बन्दूक से गोली चल गई जिससे आठ साल के अली जैद की मौत हो गई। गोली उसके सीने के आरपार हो गई थी। गोली लगते ही उसे ट्रामा सेन्टर ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ताल में सामने आया कि इस घटना से कुछ घंटे पहले अली जैद के पिता मो. फरीद का पड़ोसी से झगड़ा हो गया जिस पर उन्होंने पड़ोसी को अपनी लाइसेंसी बन्दूक निकाल कर धमकाया था। बाद में इसे कमरे में रख दिया था। झगड़े के बाद पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस फरीद को कोतवाली लेकर चली गई थी, इस दौरान बच्चे बन्दूक से खेलने लगे थे और यह हादसा हो गया। इस मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से असलहा रखने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि फरीद का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की जायेगी।

राइनगर निवासी मो. फरीद दुबग्गा सब्जी मंडी में आढ़ती है। पुलिस के मुताबिक फरीद का बेटा अली जैद सोमवार शाम को साढ़े चार बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे पिता की बंदूक बिस्तर पर दिखी। वह अपनी बहन के साथ बन्दूक के साथ खेलने लगा। इसी दौरान अचानक उससे गोली चल गई। गोली की आवाज सुनते ही उसकी मां अससिया कमरे में पहुंची। बेटे को खून से लथपथ देखकर वह चीख उठी। वहीं बेटी फहिया भी रोने लगी। पड़ोसियों की मदद से बच्चे को ट्रॉमा सेन्टर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक आईपी सिंह मौके पर पहुंचे।

पड़ोसी से झगड़ा होने पर बन्दूक निकाली थी फरीद ने

पड़ोसियों ने बताया कि फरीद की कई दुकानें है। सोमवार दोपहर इन्हीं दुकान के किराये के विवाद को लेकर पड़ोसी शमीम से कहासुनी हो गई थी। इस झगड़े के बाद शमीम कुछ लोगों को लेकर उसके घर दोपहर में पहुंचा था। शमीम की इस हरकत पर गुस्साये फरीद घर के अंदर से बन्दूक निकाल लाये और उन लोगों को धमकाया। इस पर शमीम ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस के आने से पहले ही फरीद ने पत्नी से बन्दूक को छिपा देने के लिये कहा था। कुछ देर बाद ही वहां पहुंची पुलिस फरीद को थाने लेकर चली गई। यहां शमीम की तहरीर पर पुलिस ने फरीद के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

बिस्तर पर पड़ी मिली बन्दूक
फरीद को थाने ले जाने के बाद ही पत्नी अससिया रिश्तेदारों को इस बारे में बताने लगी और बन्दूक बिस्तर से हटाना भूल गई। इसी दौरान दोनों बच्चे स्कूल से वापस आ गये। इन लोगों को बिस्तर पर बन्दूक दिखी तो उससे खेलने लगे। इसी दौरान बन्दूक से गोली चल गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि झगड़े की सूचना पर जब टीम वहां गई तो फरीद के घर के अंदर भी गई थी लेकिन तब बन्दूक नहीं मिली थी। वहीं पत्नी अससिया का कहना है कि पुलिस अंदर नहीं आयी थी। डीसीपी सोमेन वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। इस आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।