बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 28 मिनट पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 28 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 11 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 11 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 11 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 12 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 12 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 12 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 12 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 12 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 12 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 12 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 13 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 13 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 13 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 13 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 13 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 14 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 14 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी
छत्तीसगढ़

बैलेट पेपर से अगर चुनाव हुए तो हमारी जीत पक्की – भूपेश बघेल

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के नेता लगातार ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया है। नाम की घोषणा के बाद भूपेश बघेल अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इस दौरान वह डंके की चोट पर कह रहे हैं कि बैलेट पेपर से अगर चुनाव हुए तो हमारी जीत पक्की है। इसके लिए वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तरकीब बता रहे हैं कि कैसे कोर्ट और चुनाव आयोग के आदेश के बिना आज भी बैलेट पेपर से वोटिंग हो सकते हैं। इसके लिए एक लोकसभा सीट पर 375 से अधिक उम्मीदवार मैदान में होने चाहिए। भूपेश बघेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि आप सभी लोग चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कीजिए। 375 पार उम्मीदवार हो जाएंगे तो बैलेट पेपर से वोटिंग होगी और हमारी जीत हो जाएगी। आइए आपको आगे बताते हैं कि ऐसा कोई नियम है क्या?

आप सभी नॉमिनेशन कीजिए

दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल दुर्ग लोकसभा सीट के पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान वह अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे थे कि 375 से अधिक प्रत्याशी एक सीट पर होंगे तो चुनाव बैलेट पेपर से होगा। भूपेश बघेल ने बताया कि जब हमने कार्यकर्ताओं को यह बात बताई तो उनमें उत्साह दिखा है। साथ ही उनलोगों ने ऐसा करने का संकल्प लिया है। भूपेश बघेल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग नियम के अनुसार नॉमिनेशन करें। अगर इतने लोग नॉमिनेशन करते हैं तो हम चुनाव जीत जाएंगे।

बैलेट पेपर से होगी वोटिंग?

भूपेश बघेल जो दावा कर रहे हैं, इसमें दम कितना है, इसे जानने के लिए नवभारत टाइम्स.कॉम ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत से फोन पर बात की है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन न्यू जेनरेशन की जो ईवीएम है, उसमें 370 तक बैलेट यूनिट्स लग सकते हैं। इससे ज्यादा अगर उम्मीदवार होते हैं तो फिर बैलेट पेपर से चुनाव होगा। ऐसे में दूसरा ईवीएम भी नहीं जोड़ा जा सकता है।

नॉमिनेशन के लिए इतने लोग कहां से आएंगे?

इसके साथ ही पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि इतने लोग वह कहां से लाएंगे। ये आसान नहीं है नॉमिनेशन में बड़ा खर्च होता है। 25 हजार रुपए की डिपोजिट होती है। साथ ही कागजात और वकील पर भी खर्च होता है। वोट नहीं मिलने पर सिक्योरिटी की राशि जब्त हो जाती है। इतने लोग इतनी बड़ी राशि खर्च करने को क्या तैयार होंगे?

बैलेट पेपर से होगा चुनाव

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि ईवीएम बिलकुल परफेक्ट है। उस पर कोई शंका नहीं है। वहीं, 375 पार उम्मीदवारों की संख्या होने पर बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर वह चालीस पन्नों का बैलेट बुक हो जाता है। बैलेट से वोटिंग कराने में परेशानी यही होगी, समय अधिक लगेगा। बूथ कैप्चरिंग बढ़ेगी। एक वोटर को उम्मीदवार का चिह्न ढूंढने में वक्त लग जाएगा।

ईवीएम से 60 सेकंड में पड़ते हैं तीन वोट

उन्होंने कहा कि ईवीएम से 60 सेकंड में तीन वोट पड़ते हैं। सियासी दलों का काम कहना है, वो कह सकते हैं लेकिन ईवीएम फरफेक्ट है। सियासी दल के लोग ऐसी बात कर रहे तो कर सकते हैं। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नॉमिनेशन करवाने के लिए सियासी दलों को खर्च काफी करना पड़ेगा।