viral news

पति छूट जाए पर मोबाइल नहीं : निकाह के 15 दिन बाद ही बीवी ने शौहर को छोड़ दिया…

इम्पैक्ट डेस्क.

डिजिटल युग में स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का इतना जरूरी हिस्सा बन गया है कि वे इसके लिए अपने रिश्तों को भी दरकिनार कर सकते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बिहार के हाजीपुर में देखने को मिला है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने शौहर को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि वह उसे मोबाइल चलाने से रोकता था। दोनों के निकाह को 15 दिन भी नहीं गुजरे और दुल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इस बीच ससुराल और मायके वालों के बीच झगड़ा भी हुआ। 

यह मामला हाजीपुर के लालगंज थाना इलाके का है। यहां के निवासी इलियास का कुछ दिनों पहले हाजीपुर के अंजानपीर की रहने वाली सबा खातून से निकाह हुआ था। दोनों परिवारों ने धूमधाम से इनकी शादी कराई। जब दुल्हन ससुराल आई तो वह हर समय अपने फोन में ही लगी रहती। इससे सबा के ससुराल वाले तंग आ गए।

इसके बाद शौहर इलियास ने अपनी बीवी को स्मार्टफोन से दूर रहने के लिए टोकना शुरू कर दिया। फिर ससुराल के अन्य लोग भी उसे टोकने लगे। सबा को यह नागवार गुजरा। पति और पत्नी के बीच तीखी बहस भी हो गई। सबा ने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया।

सबा का भाई पिस्टल लेकर पहुंचा ससुराल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हुआ। सबा का भाई मोहम्मद सोहेल पिस्टल लेकर लड़के पक्ष के लोगों से मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने 29 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। इसके बाद सबा अपना ससुराल छोड़क मायके वापस चली गई।

error: Content is protected !!