बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 2 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 3 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 4 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 5 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 5 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा फीस में भारी बढ़ोतरी से पालकों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

बोर्ड परीक्षा फीस में भारी बढ़ोतरी से पालकों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

10वीं-12वीं की परीक्षा फीस 700-800 से बढ़कर 1200-1300 रुपए तक पहुंची, 30 सितंबर अंतिम तिथि

इम्पेक्ट न्यूज | रायपुर।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026-27 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क में की गई कथित भारी बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पिछले वर्ष तक जहां विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए लगभग 700-800 रुपए शुल्क जमा करना पड़ता था, वहीं इस वर्ष यह राशि बढ़कर 1200-1300 रुपए तक पहुंच गई है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

फीस में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव को पत्र भेजकर शुल्क कम करने की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिन्हा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में बेतहाशा वृद्धि की गई है, जो न्यायसंगत नहीं है।

गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा असर

संघ का तर्क है कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अधिकांश विद्यार्थी निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं। ऐसे में अचानक परीक्षा शुल्क में 400 से 500 रुपए तक की बढ़ोतरी कई परिवारों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकती है।

पत्र में आशंका जताई गई है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कुछ बच्चे परीक्षा शुल्क जमा करने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बोर्ड परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है और मजबूरन पढ़ाई बीच में छोड़ने की नौबत भी आ सकती है।

संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंडल से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों और उनके पालकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बढ़े हुए बोर्ड परीक्षा शुल्क को कम किया जाए, ताकि केवल शुल्क के कारण कोई विद्यार्थी शिक्षा और परीक्षा से वंचित न हो।

फीस वृद्धि पर उठे सवाल

बोर्ड परीक्षा शुल्क में वृद्धि ऐसे समय हुई है जब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परिवार सीमित आय पर निर्भर हैं। ऐसे में शुल्क में एकमुश्त बड़ी वृद्धि का असर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर पड़ने की संभावना है।

हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुल्क वृद्धि के पीछे क्या कारण बताए गए हैं और बढ़ी हुई राशि किन मदों में खर्च होगी, इसे लेकर मंडल की ओर से विस्तृत स्पष्टीकरण सामने आना अभी बाकी है।

30 सितंबर की समयसीमा नजदीक आने के साथ अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या माध्यमिक शिक्षा मंडल शुल्क वृद्धि पर पुनर्विचार करेगा या विद्यार्थियों और पालकों को बढ़ी हुई राशि ही जमा करनी होगी।