National News

भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन… 90 फीसदी लोगों को लग गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज…

इंपेक्ट डेस्क.

पश्चिम बंगाल में चितरंजन कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए टीकाकरण के क्षेत्र में आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि संपूर्ण आबादी में से, भारत की 90 फीसदी से अधिक आबादी को कम से कम कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है। वहीं केवल पांच दिनों में, 15-17 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है।

भारत ने पार किया 150 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि आज ही देश ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया है। साल की शुरुआत देश ने 15-18 साल की उम्र के किशोरों के टीकाकरण से की थी। आज साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में भारत 150 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर रहा है।

राज्यों को अब तक 154.32 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी गईं: केंद्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 154.32 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। 18.14 करोड़ से अधिक शेष कोरोना वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!