District Dantewada

सुशासन तिहार : विधायक चैतराम अटामी ने नगर पंचायत गीदम में शिविर का किया निरीक्षण

इम्पेक्ट न्यूज़। गीदम।

सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर के अंतिम दिन विधायक चैतराम अटामी ने वार्ड क्रमांक 09, वार्ड क्रमांक 14 एवं नगर पंचायत गीदम में आयोजित समाधान शिविर का किया निरीक्षण।

गीदम नगर पंचायत में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण विधायक माननीय चैतराम अटामी, रजनीश सुराना, अध्यक्ष, नगर पंचायत गीदम, श्रीमती माधुरी गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता एवं सूरज सिंह ठाकुर, पार्षद द्वारा किया गया।

जिसमें वार्ड क्रमांक 08, 09, 10 तथा 14 एवं नगर पंचायत गीदम के लोगों के द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से अपनी समस्या को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इस शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड, नाली, रोड़, आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन किया गया।

विधायक द्वारा समस्त जनों को अवगत कराया गया कि समाधान शिविर के माध्यम से आपकी सारी समस्या को सुना जाएगा और पूरा भी किया जाएगा। हमारी सरकार नागरिकों के आवाज को सुनने वाली सरकार हैं।

मुख्यमंत्री की दूर दृष्टा के कारण ही आज हर नागरिक अपनी समस्या को सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। समाधान शिविर के माध्यम से जनता का सीधा सरकार से संवाद हो रहा हैं। शिविर के माध्यम से आम जन अपनी समस्या को आसानी से हम तक पहुंचा रहे हैं। सभी अधिकारियों के साथ मिलकर हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत गीदम के स्टॉफ मौजूद रहे।।